IIMC में नॉन टीचिंग स्टाफ की निकली वैकेंसी, 12 जनवरी तक कर सकते हैं अप्लाई


अगर आप किसी प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन ने वर्ष 2025 के लिए नॉन-टीचिंग स्टाफ के विभिन्न पदों पर भर्ती की घोषणा की है जानें आवेदन प्रक्रिया.

कुल पदों का विवरण 

आईआईएमसी भर्ती 2025 के तहत कुल 51 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी इसमें सबसे ज्यादा 12 पद अपर डिवीजन क्लर्क के लिए रखे गए हैं इसके अलावा 11 पद असिस्टेंट के हैं स्टेनोग्राफर के 6 पद, असिस्टेंट रजिस्ट्रार के 5 पद, प्रोफेशनल असिस्टेंट के 5 पद और जूनियर प्रोग्रामर के 5 पद शामिल हैं वहीं सेक्शन ऑफिसर के 4 पद भरे जाएंगे इसके साथ ही लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन असिस्टेंट, असिस्टेंट एडिटर और सीनियर रिसर्च असिस्टेंट के लिए 1-1 पद निर्धारित किया गया है.

योग्यता 
आईआईएमसी भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा भी होना चाहिए साथ ही अधिक जानकारी के लिए आवेदक आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें.

यह भी पढ़ें – एम्स में निकली सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें कितनी मिलेगी सैलरी; इस डेट तक करें आवेदन

उम्र सीमा 

आईआईएमसी भर्ती 2025 में अलग-अलग पदों के लिए आयु सीमा अलग तय की गई है लाइब्रेरी एवं सूचना अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार और सीनियर रिसर्च असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 40 वर्ष होनी चाहिए वहीं असिस्टेंट एडिटर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 56 वर्ष रखी गई है इसके अलावा सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, प्रोफेशनल असिस्टेंट और जूनियर प्रोग्रामर पदों के लिए अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई है अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए सरकारी नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया 

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट
  • इंटरव्यू

कब से कर सकते हैं आवेदन 

इसके अलावा उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि ऑनलाइन आवेदन 31 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 12 जनवरी 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसकी हार्ड कॉपी 19 जनवरी 2026 तक निर्धारित पते पर पहुंच जानी चाहिए समय सीमा के बाद भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे यह भर्ती स्थायी सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर है.

आवेदन कैसे करें?

 

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading