Vivo V70 Series लॉन्च से पहले बड़ा खुलासा, कीमत से लेकर कैमरा तक सब लीक, 6,500mAh हो सकती है बैटरी
Smartprix की रिपोर्ट के मुताबिक, वीवो V70 Series की भारत में एंट्री फरवरी 2026 में हो सकती है. यह सीरीज़ मिड-प्रीमियम सेगमेंट में लॉन्च की जा सकती है. कीमत की बात करें तो वीवो V70 और वीवो V70 Elite की कीमत ₹55,000 के आसपास रखी जा सकती है.
कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Vivo V70 को पैशन रेड और लेमन येलो कलर में पेश किया जा सकता है. वहीं Vivo V70 Elite इन्हीं रंगों के साथ एक अडिशनल Black कलर वेरिएंट में भी आ सकता है.
डिजाइन और डिस्प्ले
डिजाइन के मामले में दोनों स्मार्टफोन लगभग एक जैसे हो सकते हैं. लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक, वीवो V70 सीरीज़ में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा और फ्रंट में पंच-होल कैमरा डिजाइन देखने को मिल सकता है.
डिस्प्ले की बात करें तो दोनों फोन में 6.59-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो ब्राइट और स्मूद विजुअल एक्सपीरियंस देगा.
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
वीवो V70 सीरीज़ में Qualcomm के चिपसेट्स का इस्तेमाल किया जा सकता है. रिपोर्ट्स के अनुसार, Vivo V70 में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर, Vivo V70 Elite में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है, जो डेली यूज़ और गेमिंग दोनों के लिए बेहतर परफॉर्मेंस देगा.
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलने की उम्मीद है. इसके साथ 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP टेलीफोटो लेंस भी दिया जा सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में भी 50MP कैमरा मिल सकता है.
बैटरी और दूसरे फीचर्स
बैटरी की बात करें तो वीवो V70 में 6,320mAh और Vivo V70 Elite में 6,500mAh बैटरी मिलने की संभावना है. दोनों फोन 55W फास्ट चार्जिंग और IP68 वॉटर-डस्ट रेजिस्टेंस सपोर्ट के साथ आ सकते हैं.
Vivo V70 Series मिड-प्रीमियम सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बनकर सामने आ सकती है. लॉन्च के साथ ही इसकी पूरी जानकारी सामने आएगी.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
