गाजियाबाद के मॉल में लड़के ने किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज, पहनाया मंगलसूत्र और भर दिया सिंदूर; वीडियो वायरल
आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है. कभी हंसी-मजाक वाला वीडियो, तो कभी हैरान कर देने वाला, ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब चर्चा में है, जो उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से सामने आया है. यह वीडियो गाजियाबाद के गौर सेंट्रल मॉल का बताया जा रहा है, जहां एक लड़के ने सबके सामने कुछ ऐसा किया, जिसे देखकर लोग हैरान भी हुए और मजेदार कमेंट्स भी करने लगे.
मॉल के बीचोबीच किया प्रपोज
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का मॉल के बीचों-बीच बैठा हुआ है और उसके सामने एक लड़की खड़ी है. अचानक लड़का लड़की को प्रपोज करता है. यह नजारा देखने के लिए आसपास मौजूद लोग भी रुक जाते हैं. प्रपोजल के बाद दोनों एक-दूसरे को गले लगाते हैं और खुश नजर आते हैं.
इसके बाद वीडियो में जो होता है, वही सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गया. लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को मंगलसूत्र पहनाता है और फिर उसकी मांग में सिंदूर भर देता है. यह सब मॉल जैसे सार्वजनिक स्थान पर होने की वजह से लोग और भी ज्यादा चौंक गए. आमतौर पर ये रस्में शादी के समय की जाती हैं, लेकिन यहां बिना शादी के, खुलेआम मॉल में यह सब होता दिखा.
Ghaziabad’s Gaur Central mall: A guy Proposed to a girl first, then made her wear sindoor and mangalsutra
pic.twitter.com/6erAoiQFS5— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) December 21, 2025
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाला गया, देखते ही देखते वायरल हो गया. लाखों लोग इस वीडियो को देख चुके हैं और हजारों लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कुछ लोग इसे प्यार की हद बता रहे हैं, तो कुछ इसे दिखावा और पब्लिसिटी स्टंट कह रहे हैं. सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर मजेदार कमेंट्स की भरमार है.कोई लिख रहा है कि अब शादी भी मॉल में होने लगेगी, तो कोई कह रहा है कि कोर्ट मैरिज की नई स्कीम ह. कुछ लोग इसे गलत बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे दोनों की निजी पसंद मान रहे हैं.
चर्चा का विषय बना वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है.लोग अलग-अलग नजरिए से इस पर बात कर रहे हैं. यह साफ है कि आज के समय में प्यार जताने के तरीके भी बदल गए हैं और सोशल मीडिया ऐसे पलों को और ज्यादा वायरल बना देता है.
यह भी पढ़ें: सचिन के साथ डिब्बे में बंद हो गई सीमा हैदर, ठंडे-ठंडे हाथों से छू लिए गाल; बोली- मजा आ गया; देखें वीडियो
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
