डोगेश भाई का टशन… ऑटो की छत पर VIP मूड में सफर करते आए नजर, जिसने देखा बना लिया वीडियो
मुंबई को सपनों की नगरी कहा जाता है. यहां हर दिन कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल जाता है, जो हैरान भी करता है और मुस्कुराने पर भी मजबूर कर देता है. इस शहर में लोकल ट्रेन हो, बस हो या फिर ऑटो, हर सफर की अपनी अलग कहानी होती है. कोई अंदर बैठकर सफर करता है तो कोई दरवाजे पर लटकता नजर आता है, लेकिन इस बार मुंबई की सड़कों पर जो नजारा देखने को मिला, उसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.
इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ता ऑटो रिक्शा की छत पर बड़े ही शान से सफर करता हुआ दिखाई दे रहा है. लोग इस कुत्ते को प्यार से डोगेश भाई कह रहे हैं और कह रहे हैं कि अब इन्हें हल्के में मत लेना.
क्या है वायरल वीडियो में खास?
यह वायरल वीडियो मुंबई की व्यस्त सड़कों का बताया जा रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर ट्रैफिक लगा हुआ है और उसी ट्रैफिक के बीच एक ऑटो रिक्शा चल रहा है. इस ऑटो की छत पर एक कुत्ता बिल्कुल आराम से बैठा हुआ है, जैसे वह कोई खास मेहमान हो.
कुत्ता न तो डरा हुआ दिखता है और न ही उसे गिरने का कोई डर है. वह पूरे कॉन्फिडेंस के साथ ऑटो की छत पर बैठकर इधर-उधर देख रहा है, मानो यह उसके लिए रोज की बात हो, उसका अंदाज ऐसा है कि देखने वाले खुद हंस पड़ते हैं. यह अनोखा सीन जब सड़क पर मौजूद लोगों ने देखा तो कई लोग हैरान रह गए. किसी ने तुरंत अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैमरे में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और लाखों लोगों तक पहुंच गया.
सोशल मीडिया पर लोगों की मजेदार प्रतिक्रियाएं
मुंबई में सफर सबका अलग होता है,
कोई अंदर बैठता है, कोई छत पर VIP मूड में।Dogesh Bhai ko Ab halke mai mat lena 😊😂 pic.twitter.com/BBzOLvppDF— Aalia Nadim (@aalianadim) December 24, 2025
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के मजेदार कमेंट्स की लाइन लग गई. कोई कह रहा है, ये है असली VIP सफर, तो कोई लिख रहा है कि मुंबई में हर कोई अपनी स्टाइल में सफर करता है. कुछ लोग मजाक में कह रहे हैं, डोगेश भाई का टशन देखो, छत पर बैठकर घूम रहे हैं. कई यूजर्स ने इस वीडियो को देखकर हंसी के इमोजी शेयर किए, वहीं कुछ ने इसे मुंबई की जिंदगी का असली रंग बताया. इस वीडियो की खास बात यही है कि यह आम जिंदगी के बीच एक बेहद अलग और मजेदार पल दिखाता है. मुंबई जैसे बड़े शहर में, जहां लोग रोज़मर्रा की भागदौड़ में बिजी रहते हैं, ऐसा नजारा लोगों को थोड़ी देर के लिए मुस्कुराने का मौका देता है. डोगेश भाई का यह अनोखा सफर अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है और लोग इसे बार-बार देखकर मजा ले रहे हैं.
यह भी पढ़ें ब्रिटेन और अमेरिका में शादी का नया ट्रेंड, डांस छोड़ गेमिंग का मजा, वेडिंग रिसेप्शन बन गया गेमिंग जोन
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
