साल 2025 खत्म होने जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी शिक्षा मंत्रालय ने देश के टॉप कॉलेज और यूनिवर्सिटी की रैंकिंग जारी की थी. इस साल सबसे ज्यादा चर्चा मेडिकल की पढ़ाई को लेकर रही. आगे भी डॉक्टर बनने के लिए छात्रों में होड़ रहने वाली है ऐसे में जानते हैं इस साल कौन से वो 5 कॉलेज हैं जो मेडिकल रैंकिंग में टॉप पर रहे. आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स…
AIIMS दिल्ली सबसे आगे
इस साल शिक्षा मंत्रालय की NIRF रैंकिंग में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (AIIMS), नई दिल्ली ने मेडिकल कॉलेजों की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया. AIIMS दिल्ली लंबे समय से देश का सबसे भरोसेमंद और प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान माना जाता है. हर साल हजारों छात्र यहां दाखिले के लिए कड़ी मेहनत करते हैं. AIIMS दिल्ली की खास बात यह है कि यहां पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च और प्रैक्टिकल ट्रेनिंग पर भी खास ध्यान दिया जाता है. यही वजह है कि यहां से पढ़े डॉक्टर देश ही नहीं, विदेशों में भी अपनी पहचान बनाते हैं.
चंडीगढ़ का PGI दूसरे स्थान पर
मेडिकल कॉलेजों की इस सूची में दूसरा स्थान मिला है पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGI), चंडीगढ़ को. PGI चंडीगढ़ खासतौर पर पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल पढ़ाई और रिसर्च के लिए जाना जाता है. यहां इलाज के लिए दूर-दूर से मरीज आते हैं. यह संस्थान अपने आधुनिक इलाज, अनुभवी डॉक्टरों और बेहतरीन सुविधाओं के लिए जाना जाता है.
यह भी पढ़ें – बैंक ऑफ इंडिया में 400 पदों पर भर्ती, हर महीने मिलेंगे इतने हजार रुपये; पढ़ें डिटेल्स
क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज
तीसरे स्थान पर है क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज (CMC), वेल्लोर. तमिलनाडु में स्थित यह कॉलेज देश के सबसे पुराने और भरोसेमंद मेडिकल संस्थानों में शामिल है. CMC वेल्लोर खासतौर पर अनुशासन, सेवा भावना और उच्च स्तर की पढ़ाई के लिए जाना जाता है. यहां पढ़ने वाले छात्रों को मरीजों के साथ सीधे काम करने का भरपूर मौका मिलता है, जिससे उनका अनुभव काफी मजबूत होता है.
JIPMER
चौथे स्थान पर रहा जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (JIPMER), पुडुचेरी. यह संस्थान केंद्र सरकार के अधीन है और मेडिकल शिक्षा के साथ-साथ रिसर्च में भी इसकी अच्छी पहचान है. JIPMER में पढ़ाई का माहौल और सुविधाएं छात्रों को बेहतर डॉक्टर बनने में मदद करती हैं.
लखनऊ का SGPGI पांचवें स्थान पर
टॉप-5 मेडिकल कॉलेजों की सूची में पांचवां स्थान मिला है संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (SGPGI), लखनऊ को. उत्तर भारत में मेडिकल रिसर्च और सुपर स्पेशलिटी इलाज के लिए SGPGI का नाम काफी सम्मान से लिया जाता है.
यह भी पढ़ें –BSF में निकली 500 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 69 हजार से ज्यादा मिलेगी सैलरी; पढ़ें पूरी डिटेल्स
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
