काइनेटिक DX EV
1980 और 1990 के दशक के क्लासिक काइनेटिक होंडा DX स्कूटर को श्रद्धांजलि देते हुए, इसका नया और पूरी तरह इलेक्ट्रिक मॉडल दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है: DX और DX+, जिनकी कीमत क्रमशः 1,11,499 रुपये और 1,17,499 रुपये (दोनों एक्स-शोरूम) है. नया काइनेटिक DX हब-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आता है, जिसकी पीक आउटपुट 4.8 kW है. इसे 2.6 kWh LFP बैटरी से पावर मिलता है, जो फ्लोरबोर्ड के नीचे लगी है. इस सेटअप से स्कूटर 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंच सकता है. बेस मॉडल में एक बार चार्ज करने पर 102 किमी और हाई वेरिएंट में 116 किमी की रेंज का दावा किया गया है.
हीरो जूम 160
हीरो जूम 160 का डिजाइन काफी मजबूत है, जिसमें मस्कुलर बॉडीवर्क, ऊंची विंडस्क्रीन और सिंगल-पीस सीट दी गई है, साथ ही इसमें यूनिक ड्यूल-चैंबर LED हेडलाइट भी है. ग्राहक चाहें तो एक्सेसरी के तौर पर ऊंची विंडस्क्रीन और टूरिंग बॉक्स भी खरीद सकते हैं. इस मैक्सी स्कूटर की लंबाई 1983 मिमी, चौड़ाई 772 मिमी और सीट की ऊंचाई 787 मिमी है. हीरो जूम 160 में 155 मिमी का ग्राउंड क्लियरेंस मिलता है. भारतीय बाजार में यह चार रंगों में उपलब्ध है: मैट रेनफॉरेस्ट ग्रे, समिट व्हाइट, कैन्यन रेड और मैट वोल्केनिक ग्रे.
156 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन
हीरो जूम 160 को 156 सीसी लिक्विड-कूल्ड इंजन से पावर मिलता है, जो 8,000 rpm पर 14.6 bhp और 6,500 rpm पर 14 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसमें CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया गया है. इसका वजन 142 किलोग्राम है और यह लगभग 40 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है. इन खूबियों के साथ यह स्कूटर देश में बिक रहे यामाहा एरॉक्स 155 को टक्कर देता है. हीरो जूम 160 की कीमतें 1.36 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती हैं.
वीडा VX2
हीरो वीडा VX2 दो बैटरी पैक वेरिएंट्स में आता है: 2.2 kWh और 3.4 kWh. वीदा VX2 गो में छोटा बैटरी पैक मिलता है, जो 92 किमी तक की रेंज का दावा करता है. दूसरा वेरिएंट, यानी वीदा VX2 प्लस, 3.4 kWh पावर यूनिट के साथ आता है, जो एक बार चार्ज करने पर 142 किमी तक की रेंज देता है. वीडा VX2 के वेरिएंट्स VX2 प्लस और VX2 गो की कीमतें क्रमशः 57,990 रुपये और 44,990 रुपये (BaaS के साथ) हैं. वहीं, बिना BaaS के इनकी कीमतें 94,800 रुपये और 73,850 रुपये (सभी एक्स-शोरूम) हैं. हीरो वीडा VX2 BaaS प्लान 0.96 रुपये प्रति किमी से शुरू होता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
