2025 इयर एंडर: इस साल लॉन्च हुई 5 सबसे धांसू बाइक्स पर डालिए एक नजर, आपकी फेवरेट कौन?
होंडा CB125 हॉर्नेट
होंडा CB125 हॉर्नेट में 123.94 सीसी, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है, जो 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है. यह इंजन 7500 RPM पर 11 एचपी की पावर और 6000 RPM पर 11.2 एनएम का टॉर्क देता है. यह बाइक 0 से 60 किमी/घंटा की रफ्तार सिर्फ 5.4 सेकंड में पकड़ सकती है और इसे अपने सेगमेंट की सबसे तेज बाइक बताया गया है. CB125 हॉर्नेट की एक्स-शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपये रखी गई है.
KTM 390 एडवेंचर
KTM 390 एडवेंचर को फरवरी 2025 में लॉन्च किया गया और इसके बाद जनवरी 2026 में KTM 390 एडवेंचर R आने की उम्मीद है. इस सीरीज में 399 सीसी का सिंगल-सिलेंडर LC4c इंजन दिया गया है, जो 45.2 एचपी की पावर और 39 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिपर क्लच मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.49 लाख रुपये है.
TVS अपाचे RTX 300
TVS ने अक्टूबर में एडवेंचर टूरर सेगमेंट में कदम रखते हुए अपाचे RTX 300 लॉन्च की, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.99 लाख रुपये है. यह बाइक कंपनी के नए प्लेटफॉर्म पर बनी है और इसका मुकाबला KTM 250 एडवेंचर, Yezdi एडवेंचर और रॉयल एनफील्ड स्क्रैम 440 से है. इसमें नया 299 सीसी, लिक्विड-ऑयल कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर RT-XD4 इंजन दिया गया है, जो 9,000 RPM पर 35.5 एचपी की पावर और 7,000 RPM पर 28.5 एनएम का टॉर्क देता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर भी मिलता है. साथ ही, इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच भी दिया गया है, जिससे गियर शिफ्टिंग स्मूद रहती है.
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 650
रॉयल एनफील्ड ने मार्च में क्लासिक 650 ट्विन लॉन्च की, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.61 लाख रुपये है. इसमें 647 सीसी का एयर/ऑयल-कूल्ड पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है, जो 7,250 RPM पर 46.4 एचपी की पावर और 5,650 RPM पर 52.3 एनएम का टॉर्क देता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच मिलता है. यह बाइक भारतीय बाजार में BSA गोल्डस्टार 650 जैसी बाइक्स को टक्कर देती है.
अप्रिलिया टुओनो 457
अप्रिलिया टुओनो 457 का एल्युमिनियम फ्रेम RS457 के साथ साझा किया गया है, लेकिन इसमें ज्यादा आरामदायक और सीधी राइडिंग पोजिशन मिलती है. इसमें प्रीलोड-एडजस्टेबल USD फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनो-शॉक दिया गया है, जबकि ब्रेकिंग के लिए दोनों पहियों पर सिंगल डिस्क ब्रेक लगे हैं, जो 17-इंच के अलॉय व्हील्स पर माउंटेड हैं. टुओनो 457 में 457 सीसी का लिक्विड-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन है, जो 46.6 बीएचपी की पावर और 43.5 एनएम का टॉर्क देता है. इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और ऑप्शनल बाय-डायरेक्शनल क्विक-शिफ्टर मिलता है. अप्रिलिया ने इसकी पावर-टू-वेट रेशियो को खासतौर पर हाईलाइट किया है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
