Realme Neo 8 की लॉन्च डेट लीक, मिलेगा 8,000mAh की दमदार बैटरी, मिलेगा Wi-Fi 7 सपोर्ट और कई खास फीचर्स
टिप्स्टर अभिषेक यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दावा किया है कि रियलमी Neo 8 की चीन में लॉन्चिंग जनवरी 2026 में होगी. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि यह स्मार्टफोन भारत और दूसरे ग्लोबल मार्केट्स में रियलमी GT 8 के रूप में एंट्री कर सकता है. गौर करने वाली बात यह है कि रियलमी GT 7 को मई 2025 में लॉन्च किया गया था, ऐसे में इसके सक्सेसर का लॉन्च भी इसी टाइमलाइन के आसपास हो सकता है.
कैसी हो सकती है खासियत?
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रियलमी Neo 8 में डिस्प्ले के तौर पर इसमें AMOLED स्क्रीन मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगी. पिछली रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया था कि फोन में 6.78-इंच का फ्लैट LTPS डिस्प्ले होगा, जिसमें 1.5K रेजोल्यूशन मिलेगा. कैमरा की बात करें तो इसके रियर में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है.
इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है. इसके साथ फोन में LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज दी जा सकती है, जिससे परफॉर्मेंस काफी दमदार रहने वाली है.
बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत हो सकती है. लीक के मुताबिक, रियलमी Neo 8 में 8,000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी.
इसके अलावा फोन में इन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, बेहतर वाइब्रेशन के लिए X-axis लीनियर मोटर, और लेटेस्ट Wi-Fi 7 व Bluetooth 5.4 सपोर्ट मिलने की भी बात सामने आई है. सेफ्टी के लिए फोन को IP68 रेटिंग मिल सकती है, जिससे यह पानी और धूल से सुरक्षित रहेगा.
फिलहाल कंपनी की ओर से रियलमी Neo 8 को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन अगर लीक सही साबित होते हैं, तो यह फोन 2026 में रियलमी का एक पावरफुल फ्लैगशिप किलर साबित हो सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
