ताऊ तेरी छोरी की उम्र की हूं… बदतमीजी कर रहे काका को प्रांजल दहिया ने लताड़ा, वायरल हो गया वीडियो


हरियाणा की पॉपुलर हरियाणवी सिंगर प्रांजल दहिया अक्सर अपने गानों और डांस के कारण सुर्खियों में रहती हैं. मेरा बालम थानेदार चलावे जिप्सी और 52 गज का दामन जैसे गाने उन्हें अलग पहचान दिला चुके हैं. अब प्रांजल दहिया किसी नए गाने या डांस की वजह से नहीं बल्कि अपने गुस्से और साहस के कारण चर्चा में हैं.

सोनीपत की रहने वाली इस कलाकार ने हाल ही में एक लाइव शो के दौरान अपने दर्शकों को सीधे स्टेज से ही सबक सिखा दिया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें प्रांजल दहिया दर्शकों की बेकाबू हरकतों और बदतमीजी पर खुलकर नाराजगी जाहिर करती दिखाई दे रही हैं. 

वायरल वीडियो में क्या हुआ

वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ दर्शक लगातार शोर मचा रहे थे और स्टेज के नजदीक आकर कलाकार की परफॉर्मेंस में बाधा डाल रहे थे. इतने में प्रांजल का सब्र जवाब दे गया और उन्होंने मंच से ही दर्शकों को फटकार लगाई. उन्होंने सीधे शब्दों में कहा ताऊ तू, तेरी छोरी की उम्र की हूं मैं, अपना मुंह क्यों फेर रहे हो, तुम्हें ही कह रही हूं, थोड़ा कंट्रोल में रहो. प्रांजल ने सिर्फ बुजुर्ग दर्शक को ही नहीं, बल्कि बाकी भीड़ को भी चेतावनी दी और कहा कृपया स्टेज पर न आएं, आप थोड़े पीछे रहें, हमारी परफॉर्मेंस अभी बाकी है. खुलकर इंजॉय करें, लेकिन सहयोग भी करें. इस दौरान उन्होंने यह भी याद दिलाया कि मंच पर खड़े होकर या बदतमीजी करके किसी की बहन या बेटी का सम्मान नहीं तोड़ा जाना चाहिए. 

सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स 

वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस और दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आईं. कई लोग प्रांजल के समर्थन में आए और कह रहे थे कि कलाकार को मजाक समझना या किसी तरह का दबाव झेलना सही नहीं है. कुछ यूजर्स ने लिखा प्रांजल ने बिल्कुल सही किया, कलाकार को खिलौना नहीं समझना चाहिए. तो कई लोगों ने कहा इंडिया में लोग इतने समझदार नहीं हैं, फिर भी कलाकार को जवाब देना गलत समझते हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा जो लोग गलत तरीके से बात कर रहे थे, उनसे पूछो कि स्टेज शो में उनकी जगह क्या है. वहीं कुछ लोग इसे घमंड भी बता रहे हैं, लेकिन ज्यादातर फैंस प्रांजल के साहस और स्टैंड की तारीफ कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें शख्स ने खेला रियल लाइफ GTA! प्लेन से रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा, फिर यूं किया टेकऑफ- वीडियो वायरल





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading