Video: ‘परिंदा बनाने बोला था, दरिंदा बना दिया’ लड़के के साथ टैटू आर्टिस्ट ने कर दिया खेल- वीडियो वायरल
टैटू आज के दौर में सिर्फ फैशन नहीं बल्कि अपनी पहचान और सोच को दिखाने का जरिया बन चुका है. लोग महीनों तक डिजाइन चुनते हैं, रेफरेंस फोटो दिखाते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनकी बॉडी पर बिल्कुल वैसा ही आर्ट उभरे जैसा उन्होंने सोचा था. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इस भरोसे को मजाक में बदलता नजर आ रहा है. वीडियो में एक युवक परिंदे का टैटू बनवाने के लिए टैटू आर्टिस्ट के पास पहुंचता है, लेकिन जब टैटू पूरा होकर सामने आता है तो देखने वाले भी सिर पकड़ लेते हैं. युवक की छाती पर बना टैटू परिंदे से ज्यादा दरिंदे जैसा नजर आने लगता है.
परिंदा बनवाने गया था, दरिंदा बना डाला
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक अपने सीने पर उड़ते हुए परिंदे का टैटू बनवाना चाहता था. उसने टैटू आर्टिस्ट को एक सुंदर डिजाइन भी दिखाया, जिसमें खुले पंखों वाला पक्षी नजर आ रहा है. लेकिन जैसे ही टैटू पूरा होता है और कैमरे में दिखाया जाता है, फर्क साफ नजर आने लगता है. टैटू में पंखों की शेप और बॉडी का शेप कुछ ऐसा बन गया कि वह परिंदे से ज्यादा डरावना और अजीब दिखाई देने लगा. लड़के से जब पूछा जाता है कि ये क्या है तो वो बताता है कि बाज है जिसे मैंने 200 रुपये देकर बनवाया है. इसके बाद सवाल पूछने वाला तंज भरे अंदाज में कहता है कि भाई अच्छा लग रहा है.
यूजर्स लेने लगे मौज
वीडियो में युवक की हालत देखकर लोग हंस भी रहे हैं और हैरान भी. कुछ यूजर्स का कहना है कि टैटू आर्टिस्ट की थोड़ी सी लापरवाही किसी की जिंदगी भर की निशानी बिगाड़ सकती है. वहीं कई लोग मजाक में लिख रहे हैं कि बेचारा परिंदे का टैटू बनवाने गया था लेकिन सीने पर दरिंदे की तस्वीर बनकर आ गई. यह वीडियो तेजी से इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर शेयर किया जा रहा है. लोग इसे टैटू डिज़ाइन फेल के नाम से शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट में सलाह दी है कि टैटू बनवाने से पहले आर्टिस्ट का काम जरूर देखना चाहिए. वीडियो को eviltattoostudios नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
यह भी पढ़ें: शख्स ने खेला रियल लाइफ GTA! प्लेन से रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा, फिर यूं किया टेकऑफ- वीडियो वायरल
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
