Video: सिवईं बना रही महिला का दूध डालते ही फटा बर्तन, वीडियो देख यूजर्स की निकली चीख


सोशल मीडिया पर इन दिनों एक खतरनाक और हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला किचन में सिवईं बना रही होती है. शुरुआत में सब कुछ सामान्य दिखाई देता है, लेकिन जैसे ही वो दूध डालती है, एक अचानक धमाका होता है और कांच का बर्तन फूट कर आग का गोला बन जाता है. इस वीडियो ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा है और इंटरनेट यूजर्स हैरानी में पड़ गए हैं.

वीडियो देख फटी रह जाएंगी आंखें

वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला गैस पर कांच का बर्तन रखकर मक्खन की टिक्की पिघला रही है. इसके बाद उसमें सूखी सिवई डालती है और उसे गर्म करती है. सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जैसे ही उसने दूध डाला वैसे ही कांच का बर्तन एक धमाके के साथ फूट गया. वीडियो में धमाका एक दम साफ दिखाई दे रहा है जिसे देखने के बाद लोग सहम गए हैं.

अचानक हुआ धमाका

बर्तन फूटते ही आग का गोला उठ गया और किचन में खतरनाक स्थिति बन गई. वीडियो में यह दृश्य बहुत तेजी से हुआ और महिला ने तुरंत पीछे हटकर खुद को सुरक्षित किया. यह हादसा दिखाता है कि कांच के बर्तनों का सीधे गैस पर इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है. जैसे ही धमाका हुआ बर्तन आग का गोला बनकर बिखर गया और वीडियो वहीं थम गया.

यह भी पढ़ें: शख्स ने रेलवे ट्रैक के बीच से बचाई गायों की जान, यहां देखे वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर यूं आया रिएक्शन

इस वीडियो को देखकर कई लोग हैरान हैं और कुछ लोग इसे मजाक के रूप में शेयर कर रहे हैं. वीडियो को लेकर एक यूजर ने लिखा…अब तो दूध डालने से भी डर लगेगा. एक और यूजर ने लिखा….ये तो बड़ा खतरनाक है, नया डर अनलॉक हो गया है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…क्या हुआ, किचन में धमाके के बाद किसी को चोट तो नहीं लगी. वीडियो को fu___lla03 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.

यह भी पढ़ें: एयरपोर्ट चेक इन के बाद कहां जाता है आपका लगेज? कैमरे ने खोला सामान के सफर का चौंकाने वाला राज





Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading