जिस भैंस को कुत्ते ने काटा उसी के दूध से बना लिया रायता, तेहरवीं की दावत से 200 लोग पहुंचे अस्पताल- यूजर्स भी हैरान


सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला मामला वायरल हो रहा है जो उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आया है. यहां अचानक 200 लोग रेबीज की वैक्सीन लगाने के लिए अचानक अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा. लेकिन इसके पीछे की वजह कोई डॉग बाइट नहीं बल्कि रायता था. बल्कि एक मृत भैंस के दूध से बना रायता था जिसे खाने के बाद लोगों ने एंटी-रेबीज वैक्सीन लगवानी शुरू कर दी. जी हां, इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस मामले को जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. 

मृत भैंस के दूध से बना रायता खाकर 200 लोग पहुंचे अस्पताल

दरअसल, उत्तर प्रदेश के बदायूं से सामने आए एक मामले ने लोगों को हैरान कर दिया है. यहां तेहरवीं के प्रोग्राम में बना रायता एक नहीं बल्कि 200 लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया. बताया जा रहा है कि  तेहरवीं की दावत में रायता जिस भैंस के दूध से बना था उस भैंस को कुछ ही दिन पहले कुत्ते ने काट लिया था. ये भैंस उझानी कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले प्रमोद की है जिसके मट्ठे से ये रायता बनाया गया था. हालांकि कुत्ते के काटने के बाद रेबीज फैलने से भैंस की मौत हो गई थी बस इसी वजह ने गांव के लोगों के मन में रेबीज का डर पैदा कर दिया और करीब 200 लोग रेबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए अस्पताल पहुंच गए. अब जिन जिन लोगों ने तेहरवीं में रायता खाया था उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई जा रही है.

यूजर्स भी रह गए हैरान, बोले फील्डिंग सेट कर दी

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये मामला वायरल हुआ वैसे ही यूजर्स ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी. एक यूजर ने लिखा…एक तेहरवीं ने 200 लोगों की तेहरवीं की फील्डिंग सेट कर दी. एक और यूजर ने लिखा…अच्छा हुआ मालूम पड़ गया, वरना पता नहीं कितने लोगों की जान जा सकती थी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाई एक भैंस ने मिलकर 200 लोगों की लंका लगा दी, अच्छा हुआ वक्त रहते पता चल गया.

यह भी पढ़ें: शख्स ने खेला रियल लाइफ GTA! प्लेन से रेस्टोरेंट में खाना खाने पहुंचा, फिर यूं किया टेकऑफ- वीडियो वायरल



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading