When Indian ODI squad for New Zealand series announced: भारत और न्यूजीलैंड के बीच इसी महीने तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. आइए जानते हैं कब होगा इस सीरीज के लिए टीम का ऐलान.
भारतीय टीम के ऐलान की संभावना कब है?
न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए स्क्वाड के ऐलान की संभावना 3 या 4 जनवरी को है. रिपोर्ट के मुताबिक स्क्वाड की घोषणा ऑनलाइन मीटिंग के द्वारा की जाएगी या फिर मुंबई में चीफ सिलेक्टर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकते हैं. इसके बाद 7 जनवरी तक चुनी टीम के वडोदरा पहुंचने की उम्मीद है, जहां भारत को पहला वनडे मैच खेलना है. इस टीम में दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा का चुना जाना तय है. वहीं उप कप्तान श्रेयस अय्यर की वापसी भी होगी, जबकि कप्तान शुभमन गिल भी कमबैक करेंगे.
श्रेयस अय्यर को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें सर्जरी भी करानी पड़ी. हालांकि, अब वह पूरी तरह से ठीक हैं. वहीं शुभमन गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता में खेले गए टेस्ट मैच में चोट लगी थी, जिसके बाद वह तीन वनडे मैचों की सीरीज में नहीं खेल पाए थे. ऐसे में अय्यर और गिल दोनों की टीम इंडिया में वापसी होगी.
क्या है वनडे सीरीज का पूरा शेड्यूल
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच के लिए वडोदरा में मैदान पर उतरेगी. इसके बाद दूसरा वनडे मैच 14 जनवरी को राजकोट में निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में होगा. वहीं सीरीज का आखिरी और तीसरी मैच इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये सभी मैच भारतीय समय के अनुसार दोपहर के 1 बजकर 30 मिनट पर खेले जाएंगे.
ये भी पढ़ें-मेरी जिंदगी की रोशनी के साथ…विराट कोहली ने नए साल के मौके पर पोस्ट की खास पोस्ट, अनुष्का शर्मा को टैग कर लिखी दिल की बात
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम-
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन.
न्यूजीलैंड (ODI टीम):
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फॉल्क्स, मिच हे, काइल जेमिसन, निक केली, जेडेन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल राय, विल यंग.
न्यूजीलैंड (T20I टीम):
मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, काइल जेमिसन, बेवन जैकब्स, डेरिल मिशेल, जेम्स नीशम, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, ईश सोढ़ी.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
