Capricorn Weekly Horoscope 4-10 January 2026: मकर राशि वालों के लिए यह सप्ताह हर कदम तौलकर रखने की मांग करेगा. आवेश या भावना में लिया गया कोई भी फैसला बाद में भारी पछतावे में बदल सकता है. सप्ताह की शुरुआत में कामकाज में अड़चनें आएंगी और मेहनत के बावजूद अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे, जिससे निराशा बढ़ेगी.
आर्थिक मोर्चे पर यह सप्ताह कठिन रहने वाला है. अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं और बचत की बजाय संचित धन खर्च होने की स्थिति बन सकती है. यह समय जोखिम लेने का नहीं, नुकसान सीमित रखने का है.
मकर साप्ताहिक परिवार राशिफल
परिवार के साथ रिश्तों में तनाव की संभावना है. अहंकार या बदले की भावना अगर हावी हुई, तो विवाद गहरा हो सकता है. इस सप्ताह झुकना कमजोरी नहीं, समझदारी होगी.
मकर साप्ताहिक लव राशिफल
प्रेम संबंधों में भावनात्मक उतार-चढ़ाव रहेगा. कठोर शब्द या उपेक्षा रिश्ते को चोट पहुंचा सकती है. संवाद में संयम जरूरी है.
मकर साप्ताहिक बिजनेस राशिफल
व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह औसत रहेगा. बाजार में अपनी साख बनाए रखने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा झेलनी पड़ेगी. कोई बड़ा जोखिम या नया प्रयोग फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा.
मकर साप्ताहिक नौकरी राशिफल
कार्यस्थल पर सीनियर के खराब व्यवहार और धीमी प्रगति के कारण नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है. जल्दबाज़ी में फैसला मत लो अभी स्थिति पूरी तरह तुम्हारे पक्ष में नहीं है.
मकर साप्ताहिक युवा व करियर राशिफल
युवाओं को इस सप्ताह धैर्य की परीक्षा देनी होगी. भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय भविष्य की दिशा बिगाड़ सकता है.
मकर साप्ताहिक धन राशिफल
अचानक बड़े खर्च, उधार या लोन की जरूरत पड़ सकती है. बचत करना मुश्किल रहेगा. खर्च पर सख्त नियंत्रण ही नुकसान कम कर सकता है.
मकर साप्ताहिक स्वास्थ्य राशिफल
मानसिक तनाव अधिक रहेगा. नींद और दिनचर्या प्रभावित हो सकती है. खुद पर जरूरत से ज्यादा दबाव डालना सेहत के लिए ठीक नहीं.
शुभ अंक: 4
शुभ रंग: नीला
उपाय: नियमित रूप से शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
