दिल जीत लेते हैं राजपाल यादव के ये 10 मीम्स, हर सिचुएशन में होते हैं फिट


बॉलीवुड में कई कलाकार आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो हमेशा लोगों के दिलों में बसे रहते हैं. उन्हीं में से एक राजपाल यादव हैं. अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, अनोखे एक्सप्रेशन और शानदार डायलॉग डिलीवरी के कारण उन्होंने दर्शकों को सालों तक हंसाया है. इन दिनों वे अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों को लेकर चर्चा में हैं. साल 2012 में आई फिल्म अता पता लापता के लिए लिया गया लोन चुकाने में दिक्कतों के कारण उन्हें कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

इस मुश्किल समय में कई फिल्मी सितारे उनके समर्थन में आगे आए. लेकिन इन सबके बीच एक बात साफ है कि राजपाल यादव की कॉमेडी और उनके निभाए किरदार आज भी लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आते हैं. खासकर सोशल मीडिया की दुनिया में उनके सीन और डायलॉग मीम्स के रूप में खूब वायरल होते रहते हैं. तो आइए जानते हैं उनके 10 ऐसे किरदारों के बारे में, जो आज भी हर सिचुएशन में फिट बैठते हैं. 

दिल जीत लेते हैं राजपाल यादव के ये 10 मीम्स

1. बांडिया चुप चुप के – बांडिया बनता जा रहा हूं वाला डायलॉग तो आज भी लोगों की जुबान पर है. इस फिल्म में उनका किरदार बेहद मासूम और मजेदार था. जब कोई इंसान बेवजह परेशान होता दिखता है, तो यह मीम तुरंत फिट बैठता है. 

2.  ढोल का मजेदार अंदाज – ढोल में उनका किरदार भले ही सीधा-सादा लगे, लेकिन उनकी हरकतें और एक्सप्रेशन इतने जबरदस्त थे कि लोग आज भी उनके सीन शेयर करते हैं. खासकर जब कोई मुश्किल में फंसा हो, तब यह मीम खूब चलता है. 

3.  मैं गुल्लू  भागम भाग – गुल्लू का किरदार भी काफी फेमस हुआ. उनका भोला-भाला अंदाज और कॉमिक टाइमिंग आज भी मीम टेम्पलेट के रूप में यूज होती है. 

4. डबल रोल की मस्ती मुझसे शादी करोगी – इस फिल्म में उन्होंने दो अलग-अलग किरदार निभाए. एक तरफ पंडित, दूसरी तरफ गुंडा दोनों रोल में उन्होंने कमाल की कॉमेडी की, इसलिए इस फिल्म के सीन भी मीम्स की दुनिया में अक्सर नजर आते हैं. 

5. 25 दिन में पैसा डबल फिर हेरा फेरी – इस फिल्म में राजपाल यादव और अक्षय कुमार की जोड़ी ने खूब धमाल मचाया. 25 दिन में पैसा डबल वाला सीन तो आज भी किसी भी फ्रॉड स्कीम या लालच वाली खबर पर तुरंत याद आ जाता है. 

6.  टा डॉन  पार्टनर – छोटा डॉन के नाम से मशहूर यह किरदार आज भी वायरल मीम्स में छाया रहता है. जब कोई खुद को जरूरत से ज्यादा बड़ा समझने लगता है, तो लोग छोटा डॉन वाला मीम शेयर कर देते हैं. 

7.  छोटा पंडित भूल भुलैया – इस फिल्म में राजपाल यादव ने छोटा पंडित का किरदार निभाया था,स सिंदूरी रंग में रंगा चेहरा, बालों में अगरबत्ती और अजीब हरकतें, यह लुक इतना मजेदार था कि आज भी सोशल मीडिया पर खूब यूज होता है. किसी भी अजीब या ओवर-रिएक्शन वाली सिचुएशन में लोग छोटा पंडित वाला मीम जरूर शेयर करते हैं. 

8. दे दना दन का सीन  दे दना दन – फिल्म के आखिर में उनका सीन, जिसमें वे गिलास की बिल्डिंग को बचाने की कोशिश करते हैं, आज भी मीमर्स का पसंदीदा है. किसी भी अफरा-तफरी वाली स्थिति में यह मीम खूब चलता है. 

9. हम कोई मंदिर का घंटा है अंदाज अपना अपना –  इस डायलॉग का यूज आज भी सोशल मीडिया पर खूब होता है. जब किसी को बार-बार परेशान किया जाता है, तो लोग यह लाइन याद करके मीम बना देते हैं. 

10. मारो, हमको मारो, हमको जिंदा मत छोड़ो – यह सीन इतना मजेदार था कि आज भी सोशल मीडिया पर खूब यूज होता है. जब उनका किरदार डर और ओवरकॉन्फिडेंस के बीच फंसा हुआ दिखाई देता है. पहले बड़ी-बड़ी बातें करना और फिर अगले ही पल डर जाना यही एक्सप्रेशन इस मीम को मजेदार बनाता है. 

यह भी पढ़ें: Video: अम्मा का ‘स्वैग’! फुटपाथ पर चढ़ाई स्कूटी, तो बहादुरी से रास्ता रोककर लड़के को सिखाया सबक



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading