Delhi Vijay Hazare Trophy Match: कोहली नहीं होंगे, लेकिन वनडे सीरीज में शामिल टीम इंडिया के ये दो स्टार दिल्ली के लिए खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी मैच


Last Updated:

Vijay Hazare Trophy Delhi vs Railway: भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को रेलवे के खिलाफ दिल्ली के विजय हजारे ट्रॉफी मैच में नहीं खेलेंगे. यह जानकारी मुख्य कोच सरनदीप सिंह ने दी. हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और तेज गेंदबाज हर्षित राणा इस मुकाबले में खेलते नजर आएंगे.

कोहली नहीं होंगे,लेकिन टीम इंडिया के ये दो स्टार दिल्ली के लिए खेलेंगे VHT मैचऋषभ पंत और हर्षित राणा खेलेंगे
नई दिल्ली. भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली मंगलवार को रेलवे के खिलाफ दिल्ली के विजय हजारे ट्रॉफी मैच में नहीं खेलेंगे. यह जानकारी मुख्य कोच सरनदीप सिंह ने दी. कोहली ने इस घरेलू एकदिवसीय टूर्नामेंट में वापसी करते हुए दो मैचों में 131 और 77 रन बनाए थे और अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए जल्द ही राष्ट्रीय टीम से जुड़ेंगे. सरनदीप ने बताया कि तेज गेंदबाज हर्षित राणा और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अलूर में होने वाले इस मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे.

भारत के पूर्व स्पिनर सरनदीप ने कहा, ‘विराट उपलब्ध नहीं है. पंत और हर्षित कल खेलेंगे.’ दिल्ली क्रिकेट संघ के अध्यक्ष रोहन जेटली ने पहले संकेत दिया था कि कोहली तीन मैच खेल सकते हैं. दिल्ली की टीम ने अपने पांच में से चार मैच जीतकर ग्रुप डी में टॉप पर है और रेलवे के खिलाफ जीत उसे अगले राउंड में पहुंचाने के लिए काफी होगी.

delhi vijay hazare trophy
ऋषभ पंत और हर्षित राणा खेलेंगे

सर्विसेज के खिलाफ पंत का चला था बल्ला
पिछले मुकाबले में कप्तान ऋषभ पंत का बल्ला सर्विसेज के खिलाफ बोला था. उन्होंने प्रियांश आर्य के साथ अच्छी साझेदारी करते हुए दिल्ली की जीत में अहम भूमिका निभाई. पंत ने 179 रनों का पीछा करते हुए 37 गेंदों में 67 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली थी. उनकी इस पारी में चार चौके और छह छक्के शामिल रहे. उनके अलावा प्रियांश ने नाबाद 72 रन बनाए थे. इसमें 9 चौके और तीन छक्के शामिल रहे.

हर्षित ने गेंद से किया था कमाल
सीजन का अपना पहले मैच खेलने उतरे हर्षित राणा ने सर्विसेज के खिलाफ मुकाबले में गेंद से कमाल किया था. हर्षित ने 47 रन देकर चार बल्लेबाजों को आउट किया था. वह टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. उनकी की जबरदस्त बॉलिंग से ही सर्विसेज की पारी 200 रनों के अंदर सिमट गई थी. ऐसे में हर्षित को रेलवे के खिलाफ भी ऐसी ही दमदार गेंदबाजी की उम्मीद होगी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे 11 जनवरी को वडोदरा में होगा, जबकि बाकी दो मैच 14 और 18 जनवरी को राजकोट और इंदौर में होंगे. अब सिर्फ वनडे खेल रहे कोहली शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पिछले महीने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू सीरीज में दो शतक लगाए और एक बार नाबाद 65 रन भी बनाए.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

homecricket

कोहली नहीं होंगे,लेकिन टीम इंडिया के ये दो स्टार दिल्ली के लिए खेलेंगे VHT मैच



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading