Nothing Phone 4a Pro लॉन्च जल्द, जानें स्पेसिफिकेशन और संभावित कीमत.


नथिंग Phone (3) के बाद अब नथिंग अपनी पॉपुलर मिड-रेंज सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है. कंपनी जल्द ही नथिंग Phone 4a सीरीज़ को पेश कर सकती है, जिसमें पिछले साल की तरह दो मॉडल- Phone 4a और Phone 4a Pro शामिल होने की उम्मीद है. लॉन्च से पहले ही नथिंग Phone 4a Pro से जुड़ी कई अहम जानकारियां ऑनलाइन लीक हो चुकी हैं, जिनसे पता चलता है कि इस बार कंपनी डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस के मामले में बड़ा अपग्रेड देने वाली है.

फिलहाल नथिंग ने Phone 4a Pro की लॉन्च डेट को ऑफिशियल तौर पर कंफर्म नहीं किया है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक ये स्मार्टफोन मार्च के पहले हफ्ते में लॉन्च हो सकता है. कुछ लीक्स में ये भी दावा किया गया है कि फोन को Mobile World Congress (MWC) 2026 में पेश किया जा सकता है, जो 2 मार्च से बार्सिलोना में शुरू होने वाला है.

नथिंग Phone 4a Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस
लीक्स के मुताबिक, नथिंग Phone 4a Pro में 6.82-इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz या 144Hz रिफ्रेश रेट और 3000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा. परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8s Gen 3 या फिर Snapdragon 7 सीरीज़ का प्रोसेसर दिया जा सकता है. फोन में 12GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिलने की उम्मीद है.

बैटरी की बात करें तो ये डिवाइस 5080mAh की बैटरी के साथ आ सकता है, जो 50W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. इसके अलावा, फोन को IP65 रेटिंग मिलने की संभावना है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहेगा. सॉफ्टवेयर के तौर पर यह नथिंग OS 4 पर काम कर सकता है, जो Android 16 पर बेस्ड होगा.

कैमरा डिटेल्स
कैमरा सेक्शन में नथिंग Phone 4a Pro काफी दमदार हो सकता है. लीक के मुताबिक, इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल ज़ूम) और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल हो सकता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 50MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

नथिंग Phone 4a Pro की संभावित कीमत
कीमत की बात करें तो नथिंग Phone 4a Pro को भारत में करीब ₹35,000 की रेंज में लॉन्च किया जा सकता है. हालांकि, फिलहाल कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

कुल मिलाकर, अगर ये लीक सही साबित होते हैं, तो नथिंग Phone 4a Pro मिड-रेंज सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनकर सामने आ सकता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading