CES 2026: Motorola ने दिखाया अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल Razr Fold, सैमसंग को मिलेगी टक्कर


मोटोरोला ने अब तक अपने रेज़र (Razr) फ्लिप फोन के जरिए फोल्डेबल सेगमेंट में पहचान बनाई थी, लेकिन CES 2026 में कंपनी ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन-मोटोरोला रेज़र फोल्ड पेश कर दिया है. यह फोन उन यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो बड़े डिस्प्ले और प्रीमियम फोल्डेबल एक्सपीरियंस की तलाश में हैं. 2025 में फोल्डेबल मार्केट में काफी हलचल देखने को मिली थी और 2026 को भी इसी सेगमेंट के लिए अहम साल माना जा रहा है, खासकर तब जब ऐपल के भी फोल्डेबल फोन लाने की चर्चा तेज है.

मोटोरोला ने रेज़र फोल्ड की कुछ खास जानकारियां साझा की हैं, जबकि कई डिटेल्स फिलहाल पर्दे के पीछे रखी गई हैं. कंपनी अपने फ्लिप रेज़र फोन के अनुभव का इस्तेमाल करते हुए इस नए फोल्डेबल में बेहतर हार्डवेयर और फीचर्स देने की कोशिश कर रही है.

डिस्प्ले की बात करें तो मोटोरोला रेज़र फोल्ड में अंदर की तरफ 8.1-इंच का 2K LTPO डिस्प्ले दिया गया है, जो आज के ज्यादातर बुक-स्टाइल फोल्डेबल्स जैसा ही है. बाहर की तरफ 6.1-इंच का OLED कवर डिस्प्ले मिलता है, जो लंबा है लेकिन चौड़ा नहीं है. हालांकि, इसमें LTPO सपोर्ट नहीं दिया गया है. पहली जेनरेशन का फोन होने की वजह से स्क्रीन पर हल्का सा क्रीज़ नजर आता है, जो इस कैटेगरी में आम बात है.

कौन सा होगा प्रोसेसर?
फोन के प्रोसेसर और बैटरी को लेकर कंपनी ने अभी कुछ साफ नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें लेटेस्ट Snapdragon या MediaTek का फ्लैगशिप चिपसेट दिया जाएगा. सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 बेस्ड Hello UI पर चलेगा, जिसमें मोटोरोला के कुछ खास ऐप्स पहले से मौजूद होंगे.

इस फोल्डेबल की एक खास बात मोटोरोला Pen Ultra stylus का सपोर्ट है . यह फीचर उन यूज़र्स को पसंद आ सकता है, जो बड़े डिस्प्ले पर नोट्स या ड्रॉइंग करना चाहते हैं. उम्मीद की जा रही है कि मोटोरोला इस पेन को फोन के साथ ही बॉक्स में दे.

कैमरा सेक्शन भी काफी दमदार है. पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा, जिसमें 50MP Sony Lytia प्राइमरी सेंसर, 50MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी के लिए अंदर 20MP और बाहर 32MP का कैमरा दिया गया है, जिससे दोनों तरफ से फोटो और वीडियो ली जा सकती है.

सैमसंग और वीवो को टक्कर?
फीचर्स को देखते हुए साफ है कि मोटोरोला Razr Fold की कीमत 1 लाख रुपये से ऊपर हो सकती है. अब यह Samsung और Vivo जैसे ब्रांड्स के फोल्डेबल्स को कितनी टक्कर देता है, इसका जवाब लॉन्च के समय ही मिलेगा.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading