सोनी WF-1000XM6 वायरलेस ईयरबड्स ग्लोबल लॉन्च, बेहतर ANC और नया डिजाइन.


Last Updated:

Sony WF-1000XM6 फ्लैगशिप ईयरबड्स ग्लोबली लॉन्च हो गए हैं. इनमें 25% बेहतर ANC, डुअल प्रोसेसर, 32-बिट ऑडियो सपोर्ट और नया डिजाइन मिलता है. जानिए कीमत, फीचर्स और भारत लॉन्च से जुड़ी पूरी जानकारी….

ख़बरें फटाफट

नया डिजाइन, बेहतर नॉइज कैंसिलेशन- Sony ने पेश किए XM6 ईयरबड्सZoom

Sony WF-1000XM6

सोनी ने अपने नए फ्लैगशिप वायरलेस ईयरबड्स सोनी WF-1000XM6 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है. कंपनी पिछले कई सालों से WH-1000 और WF-1000 सीरीज के जरिए ऑडियो सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है. अब नया WF-1000XM6 मॉडल बेहतर एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), नए डिजाइन और एडवांस्ड ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ आया है.

कीमत की बात करें तो सोनी WF-1000XM6 को 329.99 डॉलर (लगभग 34,900 रुपये) में लॉन्च किया गया है. ये ब्लैक और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. फिलहाल इसकी बिक्री अमेरिका में शुरू हो चुकी है, जबकि भारत में इसके इस साल के आखिर तक लॉन्च होने की उम्मीद है.

डिजाइन के मामले में कंपनी ने बड़ा बदलाव किया है. चार्जिंग केस और ईयरबड्स दोनों को नया लुक दिया गया है, जो पुराने WF-1000XM3 की याद दिलाता है. ईयरबड्स पहले से करीब 11 प्रतिशत स्लिम बताए जा रहे हैं और इन्हें इस तरह डिजाइन किया गया है कि ये कान के अंदर बेहतर फिट हों, जिससे नॉइज आइसोलेशन भी सुधरे.

परफॉर्मेंस के लिए इन ईयरबड्स में डुअल प्रोसेसर दिए गए हैं, जो 32-बिट ऑडियो प्रोसेसिंग को सपोर्ट करते हैं. कंपनी का दावा है कि नए ड्राइवर यूनिट के साथ हाई फ्रीक्वेंसी पर भी डीप बास आउटपुट मिलेगा. सबसे बड़ा अपग्रेड ANC में बताया जा रहा है.

WF-1000XM6 में HD नॉइज कैंसिलिंग प्रोसेसर QN3e दिया गया है, जिससे पिछले मॉडल के मुकाबले 25 प्रतिशत बेहतर नॉइज कैंसिलेशन मिलने का दावा है.

कॉल क्वालिटी के लिए अलग से फीचर
ईयरबड्स में हर साइड दो माइक्रोफोन और बोन कंडक्शन सेंसर दिए गए हैं, जिससे कॉल क्वालिटी बेहतर होगी. इसमें जेस्चर कंट्रोल, Gemini असिस्टेंट सपोर्ट और Gemini Live हैंड्स-फ्री फीचर भी मिलता है.

बैटरी लाइफ की बात करें तो ANC ऑन रहने पर 8 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है. चार्जिंग केस का वजन 47 ग्राम और हर ईयरबड का वजन 6.5 ग्राम है. साथ ही IPX4 रेटिंग के साथ ये स्प्लैश रेसिस्टेंट भी हैं.

About the Author

authorimg

Afreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading