“हैकर है भाई हैकर” ट्रेन में पैसे मांगने आए किन्नर से शख्स ने गर्लफ्रेंड के लिए मांगे रुपये- वीडियो देख यूजर्स हैरान
सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो अक्सर हंसी, हैरानी और भावनाओं का ऐसा मेल लेकर आते हैं कि देखने वाला बिना मुस्कुराए रह ही नहीं पाता. रोजमर्रा की भागदौड़, तनाव और नकारात्मक खबरों के बीच जब कोई ऐसा वीडियो सामने आता है जो इंसानियत और मासूमियत की याद दिला दे, तो वह दिल को छू जाता है. इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो मुंबई की लोकल ट्रेन का है. इस वीडियो में ऐसा नजारा देखने को मिलता है जिसे देखकर लोग पहले तो चौंक जाते हैं और फिर मुस्कुरा उठते हैं. आमतौर पर ट्रेन में किन्नर यात्रियों से पैसे मांगते नजर आते हैं, लेकिन इस बार कहानी पूरी तरह उलटी हो गई.
ट्रेन में पैसा मांगने आए किन्नर से शख्स ने ले लिए पैसे
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई की लोकल ट्रेन के डिब्बे में एक किन्नर पैसे मांगते हुए यात्रियों के पास पहुंचती है. तभी एक युवक उससे मजाकिया लेकिन मासूम अंदाज में बात करना शुरू करता है. युवक कहता है, सुनो ना दीदी, मैं अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने जा रहा हूं और उसे चॉकलेट देनी है, लेकिन मेरे पास पैसे कम पड़ रहे हैं. क्या आप मेरी 20 रुपये से मदद कर सकती हो? युवक की यह बात सुनकर वहां बैठे बाकी यात्री भी चौंक जाते हैं और कुछ लोग मुस्कुराने लगते हैं.
गर्लफ्रेंड के लिए चॉकलेट खरीदनी थी, किन्नर से मांग ली मदद
इसके बाद जो होता है, वही इस वीडियो को खास बना देता है. किन्नर बिना ज्यादा सोचे समझे उस युवक को 20 रुपये निकालकर दे देती है. इस पल को देखकर ट्रेन में बैठे सभी यात्री हैरानी से उस शख्स को देखने लगते हैं. किसी को यकीन नहीं होता कि जो आमतौर पर पैसे मांगती नजर आती है, वही आज किसी की मदद कर रही है. युवक भी पहले तो थोड़ा चौंकता है और फिर मुस्कुराते हुए पैसे ले लेता है.
यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो
यूजर्स बोले, हैकर है भाई हैकर
वीडियो को oosharmajii नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…पहला आदमी देखा है जो किन्नर से पैसे निकलवा लिया, हैकर है भाई हैकर. एक और यूजर ने लिखा…कितनी खूबसरत किन्नर है. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…जो भी बोले, किन्नर का दिल बहुत बड़ा है.
यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
