Dhanu Weekly Horoscope 2026: धनु 11-17 जनवरी राशिफल, परिवार के साथ गलतफहमी होगी, सोच समझकर बोलें


Dhanu Weekly Horoscope 11 to 17 january 2026: साप्ताहिक राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्रों के आधारित होता है. इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार संबंधित जानकारी निकाली जाती है. कहते हैं धनु राशि वालों के लिए 11 से 17 जनवरी का राशिफल कैसे रहेगा यहां देखें-

वीक स्टार्टिंग मनचाहा लाभ और सफलता को पाने के लिए आलस्य और अभिमान से बचना होगा. यदि आप अपने जीवन में समय का प्रबंधन करते हुए अवसर का लाभ नहीं उठाते हैं तो आपको भविष्य में इसके लिए काफी पछतावा रहेगा. ऑफिस में अपने काम को सावधानी के साथ समय पर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपको न सिर्फ अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है बल्कि आपकी छवि भी प्रभावित हो सकती है.

कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी में जुटे स्टूडेंट्स को मनचाही सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम की आवश्यकता रहेगी तो वहीं रोजी-रोजगार के लिए प्रयासरत लोगों को हाथ आए किसी भी अवसर को खोने की गलती करने से बचना होगा. मिड वीक फैमिली मेंबर के साथ किसी बात को लेकर गलतफहमी पैदा हो सकती है.

इस दौरान घर-परिवार से जुड़ा कोई भी डिसिशन लेते समय स्वजनों की भावनाओं का सम्मान करें और उसकी अनदेखी करने से बचे. बिजनेसमैन को बेहद सावधानी के साथ आगे बढ़ने की जरूरत रहेगी. बिज़नेस रिलेटेड डिसिशन लेते समय समझदारी से करते हैं तो आप मनचाहा लाभ और सफलता प्राप्त कर सकते हैं.

कामकाज की व्यस्तता के बीच अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखना होगा क्योंकि इस दौरान आपकी कोई पुरानी बीमारी उभर सकती है या फिर आप मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं. प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे. लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर थोड़ा मन चिंतित रह सकता है. 

Vastu Tips: घर के फ्रिज पर रखी दवाई राहुल के लिए बनी बीमारी की वजह, आप न करें ये 5 गलतियां

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading