‘ये तो गोरों को लूट रहा है’ अमेरिका में 782 की चाय और 1512 रुपये का पोहा बेच रहा बिहारी शख्स- वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों खूब चर्चा में है, लेकिन वजह कोई संघर्ष या इमोशनल कहानी नहीं, बल्कि चाय और पोहा की कीमत है. वीडियो में एक बिहारी शख्स अमेरिका के लॉस एंजेलिस की सड़कों पर चाय और पोहा बेचता नजर आ रहा है. लेकिन जैसे ही लोगों को पता चला कि उसकी चाय करीब 782 रुपये और पोहा 1512 रुपये का है, वैसे ही कमेंट सेक्शन में हंगामा मच गया. कोई उसे टोपीबाज बता रहा है तो कोई कह रहा है कि भाई इस दाम में तो भारत में पूरा नाश्ता पार्टी हो जाए.
अमेरिका में 1500 रुपये के पोहे बेच रहा बिहारी शख्स
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स लॉस एंजेलिस की सड़क पर ठेला लगाकर चाय और पोहा बेच रहा है. वह हिंदी में बात करता है और खुद को बिहार से बताता है. देखने में सब कुछ सामान्य लगता है, लेकिन जैसे ही वीडियो के साथ कीमत सामने आती है, मामला गरमा जाता है. चाय की कीमत लगभग 782 रुपये बताई जा रही है, जबकि पोहा 1512 रुपये में बेचा जा रहा है. हालांकि वीडियो में यह भी साफ दिखता है कि वह शख्स पूरी आत्मविश्वास के साथ ग्राहकों से बात करता है. उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं, बल्कि संतोष और आत्मसम्मान नजर आता है. वह यह साबित करता है कि छोटा काम कोई काम नहीं होता, बल्कि नीयत और ईमानदारी बड़ी होती है.
यूजर्स बोले, गजब टोपीबाज आदमी है भाई
वीडियो को oc_.alpha.sp नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. कुछ लोगों ने इसे सीधे टोपीबाजी बता दिया. यूजर्स का कहना है कि विदेश का नाम लेकर आम खाने को लग्जरी बना दिया गया है. कई लोगों ने मजाक में कहा कि यह पोहा नहीं, इन्वेस्टमेंट स्कीम लग रही है. एक यूजर ने लिखा कि भाई अगर रेट इतना ही रखना है तो मेन्यू के साथ EMI ऑप्शन भी दे दो.
यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
