फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल से पहले iPhone Air पर बड़ी डील, काफी सस्ता मिलने लगा फोन, लिमिडेट है स्टॉक


फ्लिपकार्ट पर Republic Day Sale की अर्ली बर्ड डील की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही ऐपल के iPhone Air की कीमत में अच्छी-खासी कटौती देखने को मिल रही है. सेल के शुरुआती दौर में ही iPhone Air को कम कीमत पर लिस्ट किया गया है और ऊपर से चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर मिलने वाला इंस्टेंट डिस्काउंट इसे अब तक के सबसे आकर्षक दामों में से एक बना रहा है. यह ऑफर सीमित समय के लिए है और अलग-अलग स्टोरेज वेरिएंट्स पर लागू किया गया है.

फ्लिपकार्ट की रिपब्लिक डे सेल 17 जनवरी 2026 से शुरू होगी, जबकि Plus और Black मेंबर्स के लिए यह सेल 24 घंटे पहले ही लाइव हो जाएगी.

iPhone Air की कीमत और ऑफर्स-
Early Bird डील्स के तहत iPhone Air (256GB) को Flipkart पर 1,01,900 रुपये में लिस्ट किया गया है, जो इसकी पहले की कीमत से कम है. अगर आप चुनिंदा बैंक कार्ड्स का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको 6,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है. इस तरह फोन की प्रभावी कीमत घटकर 95,900 रुपये तक आ जाती है.

इसके अलावा, फ्लिपकार्ट इस फोन पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी दे रहा है. ग्राहक इसे करीब 16,317 रुपये प्रति माह की EMI पर 6 महीने के लिए खरीद सकते हैं, हालांकि यह सुविधा बैंक की शर्तों पर निर्भर करेगी.

एक्सचेंज ऑफर भी इस डील को और बेहतर बना देता है. पुराने फोन के बदले 68,050 रुपये तक की छूट मिल सकती है, जो आपके डिवाइस के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी. कुछ मामलों में Flipkart अडिशनल एक्सचेंज बोनस भी दे रहा है, जिससे फाइनल कीमत और कम हो सकती है. इन सभी ऑफर्स को मिलाकर देखा जाए, तो ये iPhone Air की अब तक की सबसे कम प्रभावी कीमतों में से एक मानी जा रही है.

उपलब्धता और डिलीवरी
ये डिस्काउंट फिलहाल Republic Day Sale के Early Bird फेज के दौरान उपलब्ध है और मुमकिन है कि मेन सेल शुरू होने के बाद कीमतों में बदलाव हो जाए. डिलीवरी टाइम आपके पिन कोड पर निर्भर करेगा. कई जगहों पर अगले ही दिन डिलीवरी का ऑप्शन दिख रहा है, खासकर Flipkart Assured सेलर्स के जरिए. स्टॉक कलर और स्टोरेज वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है.

iPhone Air की खास बातें
ऐपल iPhone Air अपने हल्के डिजाइन, हाई रेजोलूशन डिस्प्ले और Apple के लेटेस्ट प्रोसेसर के लिए जाना जाता है. इसमें फोटो और वीडियो के लिए एडवांस कैमरा फीचर्स मिलते हैं और iOS के जरिए लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट्स का सपोर्ट भी मिलता है. साथ ही, ये ऐपल के बाकी डिवाइसेज और सर्विसेज के साथ आसानी से काम करता है.

अगर आप रिपब्लिक डे सेल के दौरान आईफोन अपग्रेड करने की सोच रहे हैं, तो अर्ली बर्ड डील में मिल रहा ये ऑफर बिना आखिरी दिन का इंतजार किए एक अच्छा मौका साबित हो सकता है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading