OnePlus 13 Vijay Sales डील फ्लैगशिप फीचर्स के साथ भारी छूट पर.


अगर आप बिना ज्यादा खर्च किए एक दमदार फ्लैगशिप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो OnePlus 13 पर चल रही ये डील आपके लिए शानदार मौका हो सकती है. Vijay Sales पर OnePlus का यह प्रीमियम फोन भारी छूट के साथ उपलब्ध है, जिससे इसकी कीमत काफी कम हो गई है. खास बात यह है कि इस डिवाइस में आपको लेटेस्ट प्रोसेसर, शानदार कैमरा और बड़ी बैटरी जैसे फ्लैगशिप फीचर्स मिलते हैं.

भारत में OnePlus 13 को कंपनी ने ₹69,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. लेकिन फिलहाल Vijay Sales की ऑफिशियल वेबसाइट पर यह फोन ₹60,999 में लिस्ट किया गया है, यानी सीधे ₹9,000 की कटौती.

इसके अलावा, अगर आप HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड EMI से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹3,500 का अडिशनल डिस्काउंट भी मिल सकता है. इस तरह कुल मिलाकर यह डील ₹12,500 तक की बचत करा सकती है, जो किसी भी फ्लैगशिप फोन के लिए बड़ी बात है.

OnePlus 13 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
वनप्लस 13 में 6.82 इंच का QHD+ LTPO 3K डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आता है. यह डिस्प्ले गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग दोनों के लिए शानदार एक्सपीरिएंस देता है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Qualcomm Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर और Adreno 830 GPU मिलता है. इसके साथ ही यह डिवाइस 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज को सपोर्ट करता है, जिससे मल्टीटास्किंग और हैवी गेमिंग बेहद स्मूद हो जाती है.

कैमरा और बैटरी
OnePlus 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल और 120x डिजिटल जूम) और 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी के मामले में भी यह फोन दमदार है. इसमें 6,000mAh की बैटरी मिलती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. साथ ही, यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी पानी और धूल से अच्छी सुरक्षा.

क्या यह डील लेना सही है?
अगर आप एक प्रीमियम फ्लैगशिप फोन चाहते हैं और बजट थोड़ा कम करना चाहते हैं, तो OnePlus 13 पर यह ऑफर जरूर देखने लायक है. हालांकि, ऐसे डिस्काउंट लंबे समय तक नहीं चलते, इसलिए दिलचस्पी हो तो जल्दी फैसला लेना बेहतर होगा.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading