Apple का नया iPhone 17e हो सकता है सस्ता मॉडल लेकिन नए डिजाइन के साथ, मिल सकता है 18MP सेल्फी कैमरा
अब नई जानकारी सामने आई है किऔओऍ का मास प्रोडक्शन जल्द शुरू होने वाला है, जिससे इसके लॉन्च की टाइमलाइन और ज्यादा साफ हो जाती है. यह भी पिछले ट्रेंड से मेल खाता है, क्योंकि पिछले साल ऐपल ने फरवरी में ही iPhone 16e को लॉन्च किया था. ऐसे में इस बार भी फरवरी में iPhone 17e के आने की संभावना पक्की मानी जा रही है.
iPhone 17e: फरवरी में लॉन्च? अब तक क्या पता चला
लीक्स की मानें तो iPhone 17e इस बार सिर्फ मामूली अपग्रेड नहीं होगा, बल्कि इसमें डिजाइन को लेकर बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. कहा जा रहा है कि नया 17e, डिजाइन के मामले में काफी हद तक iPhone 17 जैसा दिखेगा, हालांकि कीमत को कम रखने के लिए कुछ फीचर्स में कटौती की जाएगी.
सबसे बड़ा बदलाव फ्रंट डिजाइन में देखने को मिल सकता है. iPhone 16e में जहां चौड़ा नॉच दिया गया था, वहीं iPhone 17e में Dynamic Island मिलने की उम्मीद है. इससे यूजर्स को लाइव एक्टिविटीज जैसे कैब बुकिंग, फूड डिलीवरी स्टेटस और म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी. हालांकि, Apple यहां भी प्रीमियम फीचर्स से दूरी बनाए रख सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 17e में 120Hz ProMotion डिस्प्ले नहीं मिलेगा और यह 6.1-इंच OLED स्क्रीन के साथ 60Hz रिफ्रेश रेट पर ही काम करेगा.
कैमरा सेक्शन में भी एक अहम अपग्रेड देखने को मिल सकता है. मशहूर एनालिस्ट Jeff Pu के मुताबिक, iPhone 17e में वही 18MP फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है, जो महंगे iPhone 17 मॉडल्स में मिलेगा. यह एक बड़ा सुधार माना जा रहा है, क्योंकि नया फ्रंट सेंसर स्क्वायर शेप का बताया जा रहा है, जिससे पोर्ट्रेट के साथ-साथ लैंडस्केप सेल्फी लेना भी आसान होगा.
हालांकि, फोन के पीछे की तरफ ऐपल अब भी सिंगल रियर कैमरा के साथ ही बना रह सकता है, लेकिन उम्मीद है कि यह कैमरा iPhone 17 सीरीज़ के हिसाब से अपग्रेड किया जाएगा.
ऐपल एक बार फिर iPhone 17e को अपना सबसे किफायती आईफोन के तौर पर लाने की तैयारी में है, लेकिन भारत जैसे बाजार में यह टैग पूरी तरह फिट नहीं बैठता. यहां 60,000 रुपये के आसपास पहले से ही कई मजबूत और फीचर-रिच स्मार्टफोन मौजूद हैं. अब देखना ये है कि आने वाले समय में इससे जुड़ी और कौन सी नई जानकारी मिलती है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
