फरवरी 2026 में लॉन्च होंगे Samsung S26, iQOO 15 Ultra, Vivo V70, Pixel 10a
ये फोन फ्लैगशिप से लेकर मिड-रेंज तक कवर करते हैं. इसमें हाई परफॉर्मेंस, बेहतरीन कैमरा और AI फीचर्स पर फोकस किया गया है. Samsung फ्लैगशिप में, iQOO परफॉर्मेंस में, Vivo कैमरा में और Pixel वैल्यू में बेहतर हो सकता है. आइए, इनकी संभावित फीचर्स, स्पेसिफिकेशन डिटेल पर नजर डालते हैं.
Samsung Galaxy S26 सीरीज
सबसे पहले Samsung Galaxy S26 सीरीज की बात करते हैं, जो फरवरी की सबसे बड़ी लॉन्चिंग होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung का Galaxy Unpacked इवेंट 25 फरवरी 2026 को होने वाला है, जहां Galaxy S26, S26+ और S26 Ultra पेश किए जाएंगे. ये सीरीज पिछले साल की S25 से काफी अपग्रेडेड होगी. Galaxy S26 Ultra में बड़ा डिस्प्ले, एडवांस्ड कैमरा सेटअप, Snapdragon 8 Elite या Exynos चिपसेट और One UI 8.5 पर आधारित Android 16 मिलने की उम्मीद है.
बैटरी लाइफ और चार्जिंग स्पीड में सुधार होगा, साथ ही AI फीचर्स जैसे Galaxy AI के नए वर्जन शामिल होंगे. ये फोन प्रीमियम यूजर्स के लिए बेस्ट चॉइस होगा, खासकर कैमरा और परफॉर्मेंस में ये सबसे खा है. लॉन्च के बाद प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं और मार्च में उपलब्धता बढ़ेगी.
iQOO 15 Ultra
अगला प्रमुख फोन है iQOO 15 Ultra है, जो गेमिंग और हाई-परफॉर्मेंस लवर्स के लिए डिजाइन किया गया है. iQOO ने कन्फर्म किया है कि ये फोन चीन में 4 फरवरी 2026 को लॉन्च होगा। इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, एक्टिव कूलिंग फैन, बड़ी 7,400mAh बैटरी, 200W वायर्ड और 100W वायरलेस चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है.
कैमरा सेटअप में ट्रिपल रियर लेंस होंगे और ये गेमिंग के लिए ऑप्टिमाइज्ड होगा. iQOO 15R भी फरवरी के अंत में (24 फरवरी के आसपास) भारत में लॉन्च हो सकता है, जो मिड-रेंज में पावरफुल ऑप्शन देगा. ये सीरीज परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ में मार्केट लीडर बन सकता है.
Vivo V70 सीरीज
इसके मिड-फरवरी के आसपास भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है. इसमें Vivo V70 और V70 Elite मॉडल शामिल होंगे. ये फोन कैमरा-फोकस्ड होंगे, जिसमें Zeiss को-इंजीनियर्ड कैमरा के साथ 50MP मेन और टेलीफोटो सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड शामिल है. V70 में Snapdragon 7 Gen 4 और V70 Elite में Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट मिल सकता है. बैटरी 6,500mAh के साथ 90W फास्ट चार्जिंग होगी. पोर्ट्रेट फोटोग्राफी और डिजाइन में ये सीरीज खास होने वाली है.
Google Pixel 10a
आखिर में Google Pixel 10a है, जो बजट-फ्रेंडली यूजर्स के लिए शानदार ऑप्शन है. लीक के मुताबिक, ये फरवरी 18, 2026 के आसपास अनाउंस हो सकता है और मार्च 5 से उपलब्ध होगा. Pixel A-सीरीज की तरह इसमें क्लीन Android एक्सपीरियंस, बेहतरीन कैमरा (Tensor चिपसेट के साथ AI फीचर्स), 5,100mAh बैटरी और 8GB RAM मिलने की उम्मीद है. पिछले मॉडल्स से जल्दी लॉन्च होने से यूजर्स को जल्दी अपग्रेड का मौका मिलेगा. ये फोन फोटोग्राफी और सॉफ्टवेयर सपोर्ट में बेस्ट वैल्यू देगा.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
