Samsung Republic Day Sale 2026: Smart TV पर छूट और फ्री साउंडबार ऑफर.
सैमसंग Republic Day Sale 2026 में Vision AI Smart TVs पर बड़ी छूट मिल रही है. यहां फ्री Soundbar, 30 महीने तक EMI और 20% तक बैंक कैशबैक भी दिया जा रहा है. जानिए बेस्ट सैमसंग टीवी और ऑफर्स की पूरी जानकारी.
सैमसंग टीवी पर ऑफर.सैमसंग ने भारत में अपनी Republic Day Sale 2026 की शुरुआत कर दी है, जिसका नाम है ‘Super Big Republic, Super Big TV’. ये सेल 8 जनवरी से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक चलेगी. यह खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए है जो बड़ा और प्रीमियम Smart TV खरीदने की सोच रहे हैं. इस सेल में सैमसंग अपने लेटेस्ट Vision AI टेक्नोलॉजी वाले Smart TVs पर आकर्षक छूट और कई फायदे दे रहा है.
इस Republic Day सेल में ग्राहकों को बैंक डिस्काउंट, आसान EMI ऑप्शन, जीरो डाउन पेमेंट और कुछ मॉडल्स पर फ्री सैमसंग साउंडबार भी मिल रहा है. फ्री साउंडबार की कीमत ₹92,990 तक हो सकती है, जिससे घर पर थिएटर जैसा अनुभव मिल सकता है.
Samsung Republic Day Sale के खास फायदे
सैमसंग इस सेल में खरीदारी को आसान बनाने के लिए कई सुविधाएं दे रहा है. ग्राहक चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 20% तक का कैशबैक पा सकते हैं. इसके अलावा, 30 महीने तक की आसान EMI और कुछ मॉडल्स पर जीरो डाउन पेमेंट का विकल्प भी दिया जा रहा है, जिससे महंगा TV खरीदना ज्यादा आसान हो जाता है.
साथ ही, कंपनी अपने Samsung Care+ प्लान को भी प्रमोट कर रहा है, जिसकी कीमत ₹599 से शुरू होती है. इसमें एक्सटेंडेड वारंटी, मेंटेनेंस सर्विस और अन्य फायदे मिलते हैं, जिससे लंबे समय तक TV की सुरक्षा बनी रहती है.
इस सेल में कौन से Samsung TVs हैं खास?
सेल में सैमसंग के कई प्रीमियम और पॉपुलर Smart TV शामिल हैं.
- Samsung Neo QLED 8K TV बड़े स्क्रीन और शानदार पिक्चर क्वालिटी के साथ आता है.
- Neo QLED 4K और OLED TVs गेमिंग और मूवी देखने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प हैं.
- Samsung The Frame TV उन लोगों के लिए है जो TV को आर्ट पीस की तरह इस्तेमाल करना चाहते हैं.
- वहीं, Vision AI QLED 4K TV कम बजट में अच्छा Smart TV चाहने वालों के लिए बढ़िया ऑप्शन है.
- इन सभी TVs में बेहतर साउंड, Dolby Atmos सपोर्ट, गेमिंग फीचर्स और स्मार्ट कनेक्टिविटी दी गई है.
कहां से खरीद सकते हैं?
सैमसंग के Republic Day Sale के ऑफर्स Samsung.कॉम, प्रमुख ई-कॉमर्स वेबसाइट्स और ऑथराइज़ रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध हैं. अगर आप Republic Day के मौके पर नया Smart TV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह सेल आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
