Vijay Hazare Trophy Quarter Final LIVE: एक तरफ पंजाब और मध्यप्रदेश है तो दूसरी तरफ दिल्ली और विदर्भ है. विजय हजारे ट्रॉफी में क्वार्टर फाइनल के मुकाबले शुरू हो चुके हैं. जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में सौराष्ट्र औ…और पढ़ें
विजय हजारे ट्रॉफी लाइवVijay Hazare Trophy LIVE: नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है. विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में आज तीसरा और चौथा क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा. बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 में पंजाब और मध्यप्रदेश की टक्कर जारी है तो ग्राउंड 2 में विदर्भ और दिल्ली का मुकाबला खेला जा रहा है. ये नॉकआउट राउंड है. मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल पहुंचेगी. सौराष्ट्र और कर्नाटक यूपी और मुंबई को हराकर टॉप-4 के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. आज हारने वाली दो और टीम का सफर खत्म हो जाएगा.
January 13, 202610:42 IST
VHT LIVE Score: विदर्भ की भी मजबूत शुरुआत
चौथे क्वार्टर फाइनल में दिल्ली और विदर्भ आमने-सामने है. यहां भी टॉस जीतने वाली टीम बॉलिंग ही कर रही है. विदर्भ ने अथर्व तायडे के नाबाद अर्धशतक के बूते 22 ओवर में स्कोर 110/2 तक पहुंचा दिया है. इससे पहले नवदीप सैनी ने छठे ओवर में मोखाड़े को आउट कर विदर्भ की शुरुआत खराब की थी.
Live VHT Quarter Final: एमपी के खिलाफ पंजाब की शानदार शुरुआत
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 21 ओवर में बिना किसी नुकसान के 115 रन बना लिए हैं. कप्तान और विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह के साथ-साथ उनके ओपनिंग जोड़ीदार हरनूर सिंह ने भी अर्धशतक जमा दिया है. मध्यप्रदेश की सारी प्लानिंग फेल नजर आ रही है.
लगातार चौथी बार सेमीफाइनल में कर्नाटक
डिफेंडिंग चैंपियन कर्नाटक ने वर्षाबाधित मैच में वीजेडी पद्धति के जरिये मुंबई को 54 रन से हराकर लगातार चौथी बार विजय हजारे ट्रॉफी के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बना चुके देवदत्त पडीक्कल ने 95 गेंद में 11 चौकों की मदद से नाबाद 81 रन बनाए जबकि भारत के अनुभवी बल्लेबाज करूण नायर ने 80 गेंद में नाबाद 74 रन बनाए, जिसमें 11 चौके शामिल थे. कर्नाटक ने जीत के लिए 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बारिश होने तक 33 ओवर में एक विकेट पर 187 रन बना लिए थे. उस समय वीजेडी प्रणाली से लक्ष्य 132 रन था और कर्नाटक 55 रन आगे था जिससे उसे विजेता घोषित किया गया.
यूपी को हराकर सेमीफाइल में सौराष्ट्र
कप्तान हार्विक देसाई के नाबाद शतक से सौराष्ट्र ने सोमवार को उत्तर प्रदेश को वर्षा से बाधित मैच में वीजेडी पद्धति के तहत 17 रन से हराकर विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई. चोटिल ऋषभ पंत की जगह भारतीय टीम में जगह बनाने वाले ध्रुव जुरेल की गैरमौजूदगी में उत्तर प्रदेश ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर आठ विकेट पर 310 रन बनाए. इसके जवाब में जब सौराष्ट्र ने 40.1 ओवर में तीन विकेट पर 238 रन बनाए थे जब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा, जो दोबारा शुरू नहीं हो पाया और सौराष्ट्र को वी जयदेवन (वीजेडी) पद्धति के तहत विजेता घोषित किया गया.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
