Video: बेटे ने पास की नीट की परीक्षा, पिता ने पूरे गांव के लिए बुलवा दी आइटम गर्ल, डांस का वीडियो वायरल
हर पिता की ये ख्वाहिश होती है कि उसका बेटा नीट, जेईई या जिस भी विषय की वो पढ़ाई कर रहा है उसका एग्जाम अच्छे नंबरों से पास करे. लेकिन एक पिता ने अपने बेटे के नीट की परीक्षा पास करने को ज्यादा ही सीरियस ले लिया और इस खुशी में पूरे गांव को ऐसा तोहफा दिया कि क्या बच्चे, क्या बूढ़े और क्या जवान. सभी ने जमकर ठुमके लगाए. जी हां, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में स्टेज पर एक आइटम गर्ल डांस कर रही है और पूरा गांव उसके साथ झूम रहा है.
आइटम गर्ल के साथ पूरे गांव ने लगाए ठुमके
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक पिता ने अपने बेटे के नीट परीक्षा पास करने पर ऐसा तोहफा दिया कि सारा गांव झूमने लगा. वीडियो में एक गांव के बीच चौराहे पर बने स्टेज पर एक युवती आइटम डांस करती नजर आ रही है. चारों तरफ भारी भीड़ मौजूद है और गांव के लोग ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्टेज के चारों ओर बच्चे, बुजुर्ग और युवा सभी इस जश्न का हिस्सा बने हुए हैं. हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि एबीपी नहीं करता है, खबर केवल सोशल मीडिया दावों पर लिखी गई है.
बेटे ने की नीट की परीक्षा पास तो पिता बुलवाई आइटम गर्ल
बताया जा रहा है कि यह आयोजन किसी आम खुशी के लिए नहीं, बल्कि गांव के एक बेटे के NEET परीक्षा पास करने की खुशी में रखा गया था. जानकारी के मुताबिक, बेटे की इस बड़ी सफलता पर पिता ने पूरे गांव वालों के लिए खास जश्न का इंतजाम किया. इसी खुशी में गांव के बीच स्टेज लगवाया गया और आइटम डांस का कार्यक्रम रखा गया. वीडियो को india.posting नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.
यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो
यूजर्स ने ले लिए मजे
जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, वैसे ही यह तेजी से वायरल हो गया. फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं. कई यूजर्स इसे देसी स्टाइल सेलिब्रेशन बता रहे हैं, तो कई लोग इसे जरूरत से ज्यादा दिखावा भी कह रहे हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि गांव के बेटे की मेहनत रंग लाई है और पिता ने अपनी खुशी पूरे गांव के साथ बांटकर एक मिसाल पेश की है. वहीं कुछ लोगों ने सवाल उठाया कि पढ़ाई की सफलता को इस तरह के जश्न से जोड़ना कितना सही है.
यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
