Ayush Badoni IND Predicted XI vs New Zealand 2nd ODI: क्या आयुष बदोनी का वनडे डेब्यू? हर्षित राणा के बाद अपने एक और प्लेयर को सेट करने में गौतम गंभीर!


राजकोट: न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में हुए पहले मैच में भारत की चार विकेट की जीत ने उसे सीरीज फतह करने के करीब लाकर खड़ा कर दिया है. मगर आज राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे में गौतम गंभीर के टीम सिलेक्शन की कड़ी परीक्षा लेगा. वाशिंगटन सुंदर के बाएं पसली के निचले हिस्से में दर्द के कारण बाहर होने से भारत को अपनी पिछली प्लेइंग इलेवन में एक से कम एक बदलाव तो करना ही होगा, ऐसे में 26 साल के आयुष बदोनी के लिए वनडे डेब्यू का रास्ता खुल सकता है.

प्लेइंग इलेवन के लिए बदोनी का पलड़ा भारी
भारत पहले से ही ऋषभ पंत के बिना सीरीज में उतरा था और सुंदर की चोट ने ऑलराउंडर विकल्पों को और भी सीमित कर दिया है. टीम मैनेजमेंट के पास अब बाएं हाथ के बल्लेबाज और पार्ट टाइम स्पिनर बदोनी और पेस बॉलिंग ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी में से किसी एक को चुनने का विकल्प है. रेड्डी को इंटरनेशनल मैच का अनुभव है जबकि बदोनी को सुंदर का लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट समझकर पहली बार स्क्वॉड में शामिल किया गया है, जिससे उनके चयन की संभावना और बढ़ जाती है.

गंभीर के चलते डेब्यू कर जाएंगे आयुष बदोनी?
अगर नीतीश रेड्डी पर आयुष बदोनी को तरजीह दी जाती है तो इसका सीधा-सीधा कारण गौतम गंभीर ही होंगे. गंभीर के चलते ही बदोनी को स्क्वॉड में जगह मिली है. आयुष बदोनी भी गंभीर की ही तरह दिल्ली से आते हैं. इससे बड़ी वजह ये है कि जब गौतम गंभीर आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के मेंटॉर थे तब आयुष बदोनी को उन्होंने भरपूर मौके दिए थे और बदोनी ने इस भरोसा पर खरा उतरते हुए टीम को कई जीत दिलाई थी.

बैटिंग कोच ने भी कर दिया इशारा
बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने इस बात पर भी जोर दिया कि बदोनी का चयन संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया गया है, खासकर उनकी गेंदबाजी में योगदान देने की क्षमता को. कोटक ने मैच से पहले की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा:

वह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इंडिया ए के लिए खेल चुके हैं. आमतौर पर कोई भी टीम पांच गेंदबाजों के साथ नहीं उतरती. अगर पिछले मैच में वाशी चोटिल होते और हमारे पास सिर्फ पांच गेंदबाज होते, तो उन ओवरों को कौन पूरा करता?

टीम संतुलन क्या कहता है?
भारत पांच गेंदबाजों के संयोजन से बचना चाहता है क्योंकि चोट लगने की स्थिति में यह टीम को कमजोर बना सकता है। ऐसे में बदोनी की ऑलराउंड क्षमता उनके पक्ष में पलड़ा झुका सकती है. अगर गंभीर लचीलेपन और निरंतरता को महत्व देते हैं तो राजकोट से बदोनी के वनडे करियर की शुरुआत हो सकती है.

भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी/आयुष बदोनी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग XI: डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डैरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), ज़ाकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन और आदित्य अशोक



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading