क्यों हिला डाला ना? दीदी ने घर में ही बना डाले कच्चे नूडल्स, फिर बाजार जैसे लगाया तड़का, मुंह में पानी ला देगा वीडियो
नूडल्स की जब बात आती है तो लोगों के मुंह में पानी आ जाता है. लेकिन जब खाने की बात आती है तो लोग इसलिए पीछे हट जाते हैं कि पता नहीं किस तरह से बनाया होगा और किस आटे और मैदा से तैयार किया गया होगा. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने उन लाखों लोगों की टेंशन को दूर कर दिया है जो अपने स्वास्थ्य की वजह से नूडल्स नहीं खा पाते. घर में बने इन नूडल्स की रेसिपी देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.
महिला ने घर में ही बना दिए बाजार जैसे नूडल्स
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें महिला सबसे पहले गेहूं के आटे को अच्छे से गूंथती है, फिर उसे बेलकर उबालती है. इसके बाद वह उबले हुए आटे को पतली-पतली स्ट्रिप्स में काटकर नूडल्स का शेप दे देती है. खास बात यह है कि आगे चलकर वह इन्हीं होममेड नूडल्स को बिल्कुल मार्केट-स्टाइल में सब्जियों, सॉस और मसालों के साथ पकाती है. देखने में यह डिश किसी रेस्टोरेंट सर्व की गई नूडल्स से कम नहीं लगती.
स्वास्थ्य और स्वाद दोनों का ख्याल रखती है ये रेसिपी
यह वीडियो मौजूदा दौर की कई सच्चाइयों को उजागर करता है. एक तरफ बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड फूड को लेकर बढ़ती हेल्थ चिंताएं हैं, दूसरी ओर लोग देसी और घरेलू विकल्पों की ओर लौटने लगे हैं. यह वीडियो खासकर मिडिल क्लास परिवारों और घरेलू महिलाओं से जुड़ाव बनाता है, जो कम साधनों में कुछ नया और बेहतर करने की कोशिश करते हैं. वीडियो को लेकर अब इंटरनेट पर यूजर्स के मजेदार रिएक्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Video: ‘मां की गाली देगा?’, दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद को लेकर बवाल, जमकर हुई हाथापाई, देखें वीडियो
यूजर्स बोले, आज ही ट्राय करेंगे
वीडियो को meerwithfood नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…क्या बात है घर में बाजार जैसा खाना. एक और यूजर ने लिखा…ये नूडल्स तो मैं जरूर ट्राय करुंगी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…दिखने में तो काफी स्वादिष्ट लग रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ये कैसा रावण है… छोटा हाथी पर निकली जलते हुए रावण की सवारी, वीडियो देखकर दहशत में यूजर्स
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
