Suzuki 350cc मोटरसाइकिल – क्या उम्मीद करें?
Suzuki अपनी नई 350-500cc बाइक्स के लिए मौजूदा 398cc, फ्यूल-इंजेक्टेड, सिंगल-सिलेंडर इंजन का अपडेटेड वर्जन इस्तेमाल कर सकती है. यह इंजन पहले से ही Euro 5+ एमिशन नॉर्म्स के साथ कंपैटिबल है. यह 37.5 bhp की पावर जनरेट करता है, जो यूरोप में A2 लाइसेंस की जरूरतों के हिसाब से है. यह इंजन Suzuki DR-Z4S और DR-Z4SM बाइक्स में पहले से ही इस्तेमाल हो रहा है. पहले के कार्बोरेटर सेटअप के मुकाबले, इस पूरी तरह से नए इंजन में अब इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन, ड्यूल स्पार्क प्लग और राइड-बाय-वायर थ्रॉटल दिया गया है. ज्यादा कैम लिफ्ट के साथ, यह इंजन स्मूद परफॉर्मेंस देता है और स्ट्रिक्ट एमिशन नॉर्म्स को भी पूरा करता है.
डिटेल्स का इंतजार
Suzuki ने भले ही कोई खास जानकारी नहीं दी है, लेकिन कंपनी ने साफ किया है कि वह उन सेगमेंट्स को टारगेट करेगी जहां डिमांड ज्यादा है. सिर्फ ब्रिटेन के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर 2025 में 126-500cc बाइक्स की बिक्री 1,416 यूनिट रही. यह 51-125cc सेगमेंट के बाद दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है. अक्टूबर में सभी कैटेगरी में सबसे ज्यादा बिकने वाली ‘मॉडर्न क्लासिक’ बाइक BSA Bantam 350 रही. इसकी कुल बिक्री 87 यूनिट रही, जिससे यह ब्रिटेन में 126-500cc सेगमेंट की सबसे पॉपुलर बाइक बन गई.
किससे होगी टक्कर?
BSA के अलावा, 350-500cc सेगमेंट में कई और ब्रांड्स की मौजूदगी लगातार बढ़ रही है. Royal Enfield घरेलू बाजार में दबदबा बनाए हुए है और विदेशी बाजारों में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है. इसके अलावा Triumph और KTM, Bajaj Auto के साथ मिलकर मिडल-कैपेसिटी बाइक सेगमेंट में बिजनेस एफिशिएंसी बढ़ाने पर काम कर रहे हैं. Triumph की 400cc बाइक्स घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में काफी पॉपुलर हो गई हैं. अक्टूबर में Triumph 400cc बाइक्स का 350cc-450cc सेगमेंट में मार्केट शेयर 4.53% रहा. Jawa Yezdi BSA की संयुक्त बिक्री 6,922 यूनिट रही, जिससे इनका मार्केट शेयर 5.10% रहा. Royal Enfield इस सेगमेंट में Classic 350, Bullet 350, Hunter 350 और Meteor 350 जैसे प्रोडक्ट्स के साथ सबसे आगे है.
KTM की भी बढ़िया सेल
KTM 390 अक्टूबर में सबसे ज्यादा बिकने वाली 350-450cc बाइक्स की लिस्ट में 10वें नंबर पर रही. एक और मजबूत प्रतिद्वंदी BMW F 450 GS हो सकता है. इस बाइक का प्रोडक्शन पहले ही TVS के होसुर, तमिलनाडु प्लांट में शुरू हो चुका है. इस नए 450cc प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल TVS और Norton Motorcycles भी अपनी बाइक्स लॉन्च करने के लिए करेंगे. Norton की बाइक्स भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी. भारत को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाना Royal Enfield, Triumph, KTM और BMW जैसी कंपनियों ने भारतीय मैन्युफैक्चरिंग का फायदा उठाकर अपने बिजनेस को बेहतर बनाया है. खासकर 350-500cc सेगमेंट में, जहां किफायती कीमत सबसे अहम है. संभव है कि Suzuki भी अपनी नई 350-500cc बाइक्स के लिए इसी तरह की रणनीति अपनाए.
भारत में सुजुकी के प्रोडक्ट्स
Suzuki की भारत में Access, Burgman, Avenis, Gixxer और V-Strom जैसे प्रोडक्ट्स के साथ मजबूत मौजूदगी है. हर महीने बिक्री 1 लाख यूनिट से ज्यादा रहती है. भारत में बनी Suzuki टू-व्हीलर्स विदेशों में भी एक्सपोर्ट की जाती हैं. कंपनी हरियाणा के खरखौदा में नया प्लांट बना रही है, जिसकी शुरुआती प्रोडक्शन कपैसिटी सालाना 7.5 लाख यूनिट होगी.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
