देश में स्पोर्ट्स और बॉलीवुड से जुड़े सेलिब्रिटी अक्सर चर्चा में रहते हैं. कई बार सेलिब्रिटी अपने रिकॉर्ड्स तो कई बार अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में रहते हैं. वहीं बॉक्सिंग की दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मैरीकॉम एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार मैरीकॉम के चर्चा में रहने वजह खेल नहीं बल्कि उनकी पर्सनल जिंदगी से जुड़ा विवाद है. दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और पोस्ट ने मैरीकॉम और उनके पति के रिश्ते को लेकर नई बहस छेड़ दी है. वहीं यह मामला इतना गरमा गया है कि अब यूजर्स खुलकर अपनी नाराजगी और तंज जाहिर कर रहे हैं.
मैरीकॉम ने पति पर लगाया आरोप
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @ocjain4 नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे पोस्ट के अनुसार बॉक्सिंग क्वीन मैरीकॉम एक इंटरव्यू में अपने पति पर गंभीर आरोप लगाती नजर आती है. इंटरव्यू में मैरीकॉम ने पति को चीटर बताते हुए कहा कि वह उनकी कमाई पर निर्भर रहते हैं और रिश्ते में ईमानदारी नहीं निभाई. इसके बाद इस विवाद ने नया मोड़ ले लिया. दरअसल जब मैरीकॉम के पति की तरफ से पलटवार सामने आया तो उन्होंने दावा किया कि उनके पास व्हाट्सएप चैट जैसे सबूत है, जिनसे मैरीकॉम के एकेडमी के जूनियर बॉक्सर के साथ संबंध होने की बात कही जा रही है. दोनों तरफ से लगाए गए आरोपों ने इस पूरे मामले को सोशल मीडिया पर हाई वोल्टेज ड्रामा बना दिया है. दरअसल इस मामले को लेकर अब सोशल मीडिया यूजर भी गुस्से में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
बाक्सिंग क्वीन मैरी कॉम रजत शर्मा के आपकी अदालत में आकर पति को चीटर कहती हैं,खूब सारी इज्जत उतारती हैं उसकी।
फिर मेरीकॉम के पति पलट वार करके वाट्सएप सबूत की बात करते हैं कि मैरी का एकेडमी के जुनियर बाक्सर के साथ संबंध थे।
मतलब भर भर के कंट्रोवर्सी है।
इन सब में सबसे ज्यादा कटा… pic.twitter.com/XYwWYM5U8i
— Ocean Jain (@ocjain4) January 14, 2026
सोशल मीडिया पर यूजर्स बोले, सबसे ज्यादा कट तो हमारा गया
मैरीकॉम और उनके पति के इस पूरे विवाद पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि सबसे ज्यादा नुकसान तो दर्शकों का हुआ, जिन्होंने मैरीकॉम की बायोपिक में पति-पत्नी के बीच प्यार और सेक्रिफाइज की कहानी देखकर ऐसे रिश्तों का सपना देखा था. वहीं एक यूजर ने लिखा सबसे ज्यादा कटा तो हम लोगों का गया, जिन्होंने मैरीकॉम की बायोपिक देखकर परफेक्ट शादी का सपना देखा था. वहीं दूसरे ने तंज कसते हुए कहा जो जिंदा है उसकी बायोपिक क्यों. एक और कमेंट में लिखा गया बॉलीवुड वालों को किसी की भी बायोपिक बनाने से पहले कुछ साल इंतजार करना चाहिए, जिंदगी बहुत लंबी होती है. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया अब तो मैरीकॉम की बायोपिक का सीक्वल बनना चाहिए. वहीं कई यूजर्स का मानना है कि जिंदा लोगों की जिंदगी पर फिल्म बनाना जल्दबाजी होती है, क्योंकि वक्त के साथ कई ऐसी सच्चाइयां सामने आ जाती है जो पूरी विरासत पर सवाल खड़े कर देती है.
ये भी पढ़ें-चीन का Are You Dead ऐप देखकर कांपे यूजर्स, पूछने लगे- यह भारत में कैसे होगा डाउनलोड?
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
