Maruti Suzuki car discount offer: जीएसटी की नई दरें 22 सितंबर 2025 से लागू हो जाएंगी, जिसके बाद ऑटो सेक्टर में भी इसका असर देखे जाने की उम्मीद है. वहीं, मारुति सुजुकी की कुछ गाड़ियों का दाम कम होंगे और कुछ के दाम में वृद्धि देखी जा सकती है. विश्वकर्मा पूजा को लेकर मारुति सुजुकी की इन गाड़ियों पर विशेष ऑफर दिया जा रहा है.
बता दें कि 22 सितंबर से नई जीएसटी लागू होने के बाद मारुति सुजुकी की ‘ब्रेजा’ और ‘अर्टिगा’ पर 28% जीएसटी बढ़कर 40% हो जाएगी, जिससे इसकी कीमत भी लगभग एक डेढ़ लाख तक अधिक हो जाएगी. कीमत बढ़ाने के बाद न केवल बजट बढ़ेगा बल्कि ग्राहकों को खरीदारी करने में भी आर्थिक समस्या होगी.
अभी से बुकिंग करने पहुंच रहे ग्राहक
मारुति सुजुकी की सीनियर मैनेजर धीरज कुमार बताते है कि नई जीएसटी दर लागू होने के बाद ‘Maruti Ertiga’ और ‘Brezza’ की कीमत बढ़ जाएगी. ऐसे में जिस किसी ग्राहक को ब्रेजा और अर्टिगा की खरीदारी करनी हो वह इस विश्वकर्मा पूजा में खरीदारी कर सकते हैं. इसको लेकर अभी से ही बुकिंग शुरू हो गई है. ग्राहक अपनी पसंद की गाड़ी को बुकिंग करने के लिए एजेंसी पहुंच रहे हैं.
धीरज बताते हैं कि अभी बुकिंग कर लेने से विश्वकर्मा पूजा के दिन भीड़ में ग्राहकों को दिक्कत नहीं होगी और उन्हें उनके मन के पसंद का कलर भी मिल जाएगा. आमतौर पर विश्वकर्मा पूजा के दिन सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ लगी रहती है ऐसे में उस दिन अचानक खरीदारी करने पहुंचे ग्राहकों को काफी समस्या झेलनी पड़ती है और उन्हें लंबे समय इंतजार भी करना पड़ जाता है. कई बार ऐसा भी होता है कि उस दिन ग्राहकों के मनपसंद अनुसार कलर नहीं मिल पाता है जिसके कारण कई ग्राहकों को निराश लौटना पड़ता है इसलिए ग्राहक पहले से ही अगर बुकिंग कर लेंगे तो उस दिन उन्हें दिक्कत नहीं होगी.
About the Author

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
