Hero Splendor October Sales: हीरो स्प्लेंडर, 1994 से इंडिया की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है. अक्टूबर 2025 में 3,40,131 यूनिट्स बिकीं और कंपनी के टू-व्हीलर्स में इसका शेयर 56.35% रहा. ये बाइक एक बार फिर सभी सेगमेंट में बेस्टसेलिंग बाइक बनी रही. इतने दशकों बाद भी बाजार में इस बाइक का दबदबा कम नहीं हुआ है.

हीरो स्प्लेंडर देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल है और ये बात नई सेल्स रिपोर्ट में एक बार सामने आई है. हाल ही में अक्टूबर 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकलों की लिस्ट जारी हुई और हमेशा की तरह स्प्लेंडर नंवर वन पर कब्जा जमाए हुई है. आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर में भी यह बाइक 3,40,131 यूनिट्स के साथ यह देश की टॉप सेलिंग बाइक बनी हुई है.
स्प्लेंडर की पॉपुलैरिटी और दबदबे का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि अक्टूबर 2025 में हीरो कंपनी के बिकने वाले सभी दोपहिया वाहनों में इसका शेयर आधे से ज्यादा 56.35% रहा. इन आंकड़ों के साथ न सिर्फ ये कंपनी की बल्कि इंडिया का बेस्टसेलर बाइक बन जाती है.
- क्यों इंतनी पॉपुलर है स्प्लेंडर?
ग्राहकों का भरोसा – हीरो स्प्लेंडर को उसकी भरोसेमंद इंजीनियरिंग के लिए जाना जाता है. यह कम मेंटेनेंस मांगती है और सालों तक बिना किसी बड़ी खराबी के चल सकती है. इस वजह से यह गांव से लेकर शहरों तक में लोगों के बीच पॉपुलर बनी हुई है.
जबरदस्त माइलेज – यह मोटरसाइकल 70 kmpl का जबरदस्त माइलेज देती है. पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच स्प्लेंडर का शानदार माइलेज इसकी सबसे बड़ी खूबी है. कम रनिंग कॉस्ट के कारण रोजाना के इस्तेमाल के लिए यह एक किफायती ऑप्शन बन जाता है.
पैन इंडिया सर्विस नेटवर्क – हीरो मोटोकॉर्प का देश भर में एक बहुत बड़ा सर्विस और डीलरशिप नेटवर्क है. इसके स्पेयर पार्ट्स हर छोटे-बड़े शहर में आसानी से और कम कीमत पर उपलब्ध हैं.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
