खड़े-खड़े देखती रह गईं पल्सर, अपाचे और शाइन, इस बजट बाइक ने उड़ा दिए बड़ी-बड़ी गाड़ियों के परखच्चे!


नई दिल्ली. देश में हर महीने लाखों मोटरसाइकलें बिकती हैं. कुछ टॉप सेलिंग होती हैं तो कुछ को कम ग्राहक मिलते हैं. अक्टूबर 2025 के लिए मोटरसाइकलों की सेल्स रिपोर्ट जारी हो चुकी है, और इस महीने भी हीरो स्प्लेंडर का दबदबा कायम रहा. एक बार फिर यह सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल बनी. हालांकि, अक्टूबर में कुल 10,60,399 मोटरसाइकलें बिकीं, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 में बिकी 10,81,437 यूनिट्स से 1.95% यानी 21,038 यूनिट्स कम हैं. आइए जानते हैं सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 मोटरसाइकलों के बारे में.

1. Hero Splendor

हीरो स्प्लेंडर एक बार फिर टॉप सेलिंग मोटरसाइकल साबित हुई. 3,40,131 यूनिट्स के साथ यह बाइक सेल्स चार्ट में नंबर वन पर है. हालांकि, पिछले साल अक्टूबर 2024 के मुकाबले इसकी बिक्री में 13.15% की कमी आई है, तब इसकी 3,91,612 यूनिट्स बिकी थीं. कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 32.08% रही.

2. Honda Shine

होंडा शाइन दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकल बनी. अक्टूबर में इसकी 1,74,615 यूनिट्स की बिक्री हुई. इसकी बिक्री भी अक्टूबर 2024 के मुकाबले घटी है. इसकी बिक्री में 11.04% की कमी आई. मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 16.47% रही.

3. Bajaj Pulsar

बजाज पल्सर की अक्टूबर 2025 में 1,52,996 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल अक्टूबर 2024 में बिकी 1,11,834 यूनिट्स से 36.81% ज्यादा है. मार्केट में इसका शेयर 14.43% रहा.

4. Hero HF Deluxe

1,13,998 यूनिट्स की बिक्री के साथ हीरो एचएफ डीलक्स चौथे नंबर पर है. यह आंकड़ा इसकी अक्टूबर 2024 में बिकी 1,24,343 यूनिट्स से 8.32% कम है. कुल बिक्री में इसका शेयर 10.75% का है.

5. TVS Apache

अक्टूबर 2025 में अपाचे की 61,619 यूनिट्स की बिक्री हुई. इसकी बिक्री पिछले साल अक्टूबर 2024 में बिकी 50,097 यूनिट्स से 23% ज्यादा हुई है. मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 5.81% रही.

6. TVS Raider

छठे नंबर पर रहने वाली टीवीएस रेडर की अक्टूबर 2025 में 56,085 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अक्टूबर 2024 में बिकी 51,153 यूनिट्स से 9.64% ज्यादा है. कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 5.29% रही.

7. Bajaj Platina

बजाज प्लैटीना की 52,734 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई और यह सातवें नंबर पर रही. इसकी सेल्स में अक्टूबर 2024 के मुकाबले 14.52% की कमी आई है और मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 4.97% रही.

8. Royal Enfield Classic 350

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 अक्टूबर 2025 में 46,573 यूनिट्स की बिक्री के साथ आठवें नंबर पर रही. अक्टूबर 2024 के मुकाबले इसकी बिक्री में 21.61% का फायदा हुआ और मार्केट में इसका शेयर 4.39% का रहा.

9. Honda Unicorn

अक्टूबर महीने में होंडा यूनिकॉर्न की 32,835 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अक्टूबर 2024 के मुकाबले 3.33% ज्यादा है. मार्केट में इसकी 3.10% की हिस्सेदारी रही.

10. Hero Glamour

दसवें नंबर पर रही हीरो ग्लैमर की 28,823 यूनिट्स की बिक्री हुई, जो अक्टूबर 2024 से 18.34% ज्यादा है. कुल बिक्री में इसकी हिस्सेदारी 2.72% की है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading