50 MP कैमरा, दो डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग! मार्केट में जल्द एंट्री मारेगा ये देसी स्मार्टफोन


Lava Blaze Duo 3 इंडियन मार्केट में जल्द ही एंट्री मारने वाला है. देसी स्मार्टफोन ब्रांड Lava ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल (X) पर एक टीजर जारी किया, जिसमें फोन का बैक डिजाइन दिखाया गया है. कंपनी ने Born to Shine टैगलाइन के साथ इस फोन को टीज किया. आइए जानते हैं कि Blaze Duo 3 में क्या कुछ देखने को मिलेगा.

ये अपकमिंग स्मार्टफोन Lava Blaze Duo 5G का सक्सेसर है और इसमें डुअल डिस्प्ले फीचर दिया गया है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में सबसे खास है. Amazon पर इस फोन की लिस्टिंग भी हो चुकी है, जहां से कई स्पेसिफिकेशन्स सामने आए हैं. Lava Blaze Duo 3 संभावित रूप से फरवरी में एंट्री मारेगा.

टीजर में क्या दिखा

Lava ने X पर कई टीजर पोस्ट किए हैं, जिसमें फोन का रियर पैनल दिखाया गया है. इसमें एक छोटा सेकेंडरी डिस्प्ले कैमरा मॉड्यूल के बगल में दिया गया है. ये डिजाइन पिछले Lava Blaze Duo 5G और कुछ प्रीमियम फोन्स जैसे Xiaomi 17 Pro सीरीज से मिलता-जुलता है.

रियर स्क्रीन 1.6 इंच का AMOLED पैनल है, जो नोटिफिकेशन्स दिखाने, म्यूजिक कंट्रोल करने, सेल्फी लेने (मेन कैमरा से), क्विक ऐप एक्सेस और इनकमिंग कॉल्स देखने के लिए यूज किया जा सकता है. इससे फोन को बार-बार अनलॉक करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

फोन का फ्रेम फ्लैट नजर आ रहा है, पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा स्लिम और मॉडर्न लुक वाला है. थिकनेस लगभग 7.55mm और वजन 181g के करीब हो सकता है. इसमें IP64 रेटिंग भी हो सकती है, जो डस्ट और स्प्लैश रेसिस्टेंस देती है. कलर ऑप्शन में अभी केवल Moonlight Black ही दिखाया गया है.

फीचर्स

Lava Blaze Duo 3 का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका डुअल AMOLED डिस्प्ले सेटअप है. मेन डिस्प्ले 6.6 या 6.67 इंच का फुल-HD+ AMOLED पैनल है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स तक ब्राइटनेस मिलती है. ये स्मूद स्क्रॉलिंग, बेहतर कलर और वाइब्रेंट विजुअल्स देगा.

सेकेंडरी रियर डिस्प्ले AI-बेस्ड फीचर्स के साथ आएगा, जैसे Vayu AI (Lava का इमोशन-अवेयर AI कंपेनियन), जो पर्सनलाइज्ड इंटरैक्शन दे सकता है. फोन क्लीन Android 15 पर चलेगा, जिसमें कोई ब्लोटवेयर नहीं होगा. Lava की नो-ब्लोटवेयर पॉलिसी के कारण यूजर एक्सपीरियंस बेहतर रहने की उम्मीज है. अन्य फीचर्स में 5G सपोर्ट और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है.

स्पेसिफिकेशन

  • प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7060 (2.6GHz तक क्लॉक स्पीड), जो मल्टीटास्किंग, गेमिंग और डेली यूज के लिए बेहतर है.
  • रैम और स्टोरेज: 6GB/8GB LPDDR5 RAM + 128GB/256GB UFS 3.1 स्टोरेज (वर्चुअल RAM एक्सपेंशन के साथ).
  • कैमरा: AI-बैक्ड 50MP डुअल रियर कैमरा (मेन सेंसर के साथ), LED फ्लैश. फ्रंट में 16MP सेल्फी कैमरा. रियर डिस्प्ले से मेन कैमरा यूज करके हाई-क्वालिटी सेल्फी ली जा सकेगी.
  • बैटरी: 5000mAh बैटरी + 33W फास्ट चार्जिंग (चार्जर बॉक्स में मिल सकता है).

ये फोन मिड-रेंज में डुअल स्क्रीन वाला पहला या सबसे अफोर्डेबल ऑप्शन बन सकता है. Lava इसे Make in India फोकस के साथ पेश कर रही है, जो लोकल यूजर्स के लिए अच्छा है. ज्यादा डिटेल्स और एग्जैक्ट लॉन्च डेट के लिए अभी ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार है. अगर आप इनोवेटिव डिजाइन और अच्छे परफॉर्मेंस वाला बजट फोन ढूंढ रहे हैं, तो Lava Blaze Duo 3 का इंतजार कर सकते हैं.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading