Tula Weekly Horoscope 2026: तुला साप्ताहिक राशिफल, ग्रहों की शुभ स्थिति से खुलेंगे सफलता के द्वार, भाग्य देगा साथ


Tula Weekly Horoscope 2026 (18 to 24 January): जनवरी 2026 महीने का नया सप्ताह 18 से 24 जनवरी तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत शुभ रहेगा. अटके कार्य पूरे होंगे, करियर व कारोबार में लाभ मिलेगा. नौकरी में मनचाहा पद या स्थान संभव है. प्रेम, परिवार और साझेदारी में सुखद समय रहेगा.

पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य अनीष व्यास से जानते हैं विस्तार से, तुला राशि के करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, पारिवारिक व प्रेम जीवन और सेहत आदि के लिए यह सप्ताह कैसा रहेगा. तुला राशि वाले यहां पढ़ें अपना पूरा साप्ताहिक राशिफल.

तुला राशि साप्ताहिक राशिफल (Libra Weekly Horoscope 2026)

  • तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ और मनचाही सफलता दिलाने वाला साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी प्रोजेक्ट अथवा कार्य को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे तो इस सप्ताह उसमें आ रही अड़चनें दूर हो जाएंगी और वह इष्टमित्रों एवं शुभचिंतकों की मदद से अंतत: समय पर पूरा भी हो जाएगा. करियर-कारोबार की दृष्टि से यह सप्ताह सफल एवं लाभप्रद रहने वाला है.
  • यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो इस सप्ताह मनचाहे स्थान पर तबादले या मनचाहे पद पाने की कामना पूरी हो सकती है. टारगेट ओरिएंटेड जॉब करने वालों के लिए यह सप्ताह विशेष रूप से अनुकूल रहने वाला है. इस सप्ताह आप सत्ता-सरकार से जुड़े अधिकारियों को साधते हुए अपने अधूरे कार्य को पूर्ण करने में कामयाब हो जाएंगे.
  • पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है. इस सप्ताह न सिर्फ आपके कारोबार का विस्तार होगा बल्कि आप किसी नये व्यवसाय की शुरुआत भी कर सकते हैं. यदि आप किसी परीक्षा अथवा प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे हुए हैं तो आपको इस सप्ताह के अंत तक इससे जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलेगा. लव पार्टनर के साथ रिश्ते में मजबूती आएगी. परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे.

तुला राशि के लिए उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading