कम कीमत से लेकर बेहतर रेंज तक, Bajaj Chetak C25 को खास बनाती हैं ये 5 बातें


नई दिल्ली. Bajaj Chetak C25 को कंपनी ने Chetak Series के सबसे किफायती Electric Scooter के रूप में उतारा है. लॉन्च होते ही ये तुरंत चर्चा में आ गया है, क्योंकि इसकी कीमत 1 लाख रुपये से भी कम रखी गई है. अगर आप आने वाले दिनों में नया ई-स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो चेतक सी25 को टॉप-5 हाईलाइट्स में समझते हैं.

1. अफोर्डेबल प्राइस
बजाज चेतक C25 की सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है. ये मात्र ₹91,399 (एक्स-शोरूम, दिल्ली/बेंगलुरु) में उपलब्ध है, जो चेतक सीरीज का अब तक का सबसे सस्ता वेरिएंट है. ये उन लोगों के लिए परफेक्ट है, जो प्रीमियम चेतक (35 सीरीज या 30 सीरीज) की बजाय बजट में अच्छा इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं.

इस कीमत में ये Ola S1 X, Hero Vida VX2, TVS Orbiter जैसे कॉम्पिटिटर्स को टक्कर देता है. कम कीमत के बावजूद बजाज ने इसमें क्वालिटी और बिल्ड पर कोई समझौता नहीं किया है. ये मेटल बॉडी वाला स्कूटर है, जो रेट्रो-मॉडर्न लुक के साथ मजबूती प्रदान करता है. कंपनी ने मात्र 2000 रुपये के टोकन अमाउंट पर बुकिंग लेना शुरू कर दिया है.

2.दमदार बैटरी और रेंज
Bajaj Chetak C25 में 2.5 kWh की फ्लोरबोर्ड माउंटेड NMC (निकल मैंगनीज कोबाल्ट) बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज पर ये 113 किमी (IDC सर्टिफाइड) तक की रेंज देता है. रियल-वर्ल्ड कंडीशंस में ये 80-95 किमी तक आराम से चल सकता है, जो डेली कम्यूटिंग के लिए परफेक्ट है. इसमें हब-माउंटेड मोटर है, जो 1.8 kW (कंटीन्यूअस) और 2.2 kW (पीक) पावर देती है.

3. सिटी कम्यूटिंग के लिए परफेक्ट
ये स्कूटर खासतौर पर शहर के ट्रैफिक और छोटे-मोटे सफर के लिए डिजाइन किया गया है. इसकी टॉप स्पीड 55 km/h है, जो हाईवे पर नहीं बल्कि शहर की सड़कों पर सेफ और कम्फर्टेबल राइडिंग के लिए परफेक्ट है. इसमें Eco और Sport दो राइड मोड्स हैं, जिससे आप बैटरी बचाकर ज्यादा रेंज या स्पोर्टी परफॉर्मेंस चुन सकते हैं. हिल होल्ड असिस्ट फीचर भी है, जो 19% तक की ढलान पर दो लोगों के साथ भी आसानी से चढ़ाई चढ़ने में मदद करता है. स्कूटर का वजन सिर्फ 107 kg है (प्रीमियम चेतक से 22 kg हल्का), जिससे हैंडलिंग बहुत आसान और हल्की हो जाती है. सीट हाइट 780 mm है, जो ज्यादातर लोगों के लिए कम्फर्टेबल है. ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm है.

4. प्रैक्टिकल फीचर्स और स्टोरेज
Bajaj Chetak C25 में 25 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज मिलता है, जिसमें हेलमेट, ग्रॉसरी या डेली यूज को सामान आसानी से रखा जा सकता है. ये इस सेगमेंट में अच्छा प्रैक्टिकल फीचर है. अन्य फीचर्स में कलर LCD डिस्प्ले, LED लाइटिंग (फ्रंट, रियर और इंडिकेटर्स), USB चार्जिंग पोर्ट, की-बेस्ड इग्निशन और IP67 रेटेड प्रोटेक्शन शामिल हैं.

5. वारंटी और ब्रांड वैल्यू
बजाज ने चेतक C25 पर 3 साल / 30,000 किमी की स्टैंडर्ड वारंटी दी है, जो इस प्राइस रेंज में बहुत अच्छी है. बजाज का चेतक ब्रांड पुरानी क्लासिक चेतक की लेगेसी को इलेक्ट्रिक अवतार में आगे बढ़ा रहा है. मेटल बॉडी, रेट्रो-इंस्पायर्ड डिजाइन और अच्छी बिल्ड क्वालिटी इसे प्लास्टिक बॉडी वाले कई कॉम्पिटिटर्स से अलग बनाती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading