Yamaha का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Aerox Electric फुल चार्ज होने में कितनी बिजली खाता है? कितना आएगा खर्च?


Last Updated:

यामाहा ने XSR155, FZ-रेव, एरॉक्स इलेक्ट्रिक और EC-06 लॉन्च किए. एरॉक्स इलेक्ट्रिक सिंगल चार्ज में 106 किमी रेंज और EC-06 160 किमी रेंज ऑफर करता है. अगर आप नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का मन बना रहे हैं तो यामाहा आपके लिए 2 नए ऑप्शन लेकर आया है. स्कूटर के साथ कंपनी ने 2 नई बाइक्स भी लॉन्च की हैं. इनकी कीमत 1.17 लाख और 1.50 लाख रुपये है.

Yamaha का नया स्कूटर Aerox Electric फुल चार्ज होने में कितनी बिजली खाता है?
नई दिल्ली. यामाहा मोटर कंपनी ने हाल ही में चार नए प्रोडक्ट पेश किए हैं – XSR155 नियो-रेट्रो रोडस्टर, FZ-रेव, और दो इलेक्ट्रिक स्कूटर – एरॉक्स इलेक्ट्रिक और EC- यामाहा XSR155 की शुरुआती कीमत 1.50 लाख रुपये रखी गई है, जबकि यामाहा FZ-रेव की कीमत 1.17 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. यामाहा एरॉक्स इलेक्ट्रिक और EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर ने ऑफिशियल डेब्यू किया है और 2026 की पहली तिमाही में शोरूम में उपलब्ध होंगे. कंपनी का दावा है कि यामाहा एरॉक्स इलेक्ट्रिक सिंगल चार्ज में 106 किमी की रेंज ऑफर करता है. आइए, जानते हैं कि अगर किसी पेट्रोल स्कूटर के बजाय आपने ये स्कूटर खरीदा तो सिंगल चार्ज में आपका कितना खर्चा आएगा.

डुअल 1.5kWh रिमूवेबल बैटरी
यामाहा एरॉक्स इलेक्ट्रिक में डुअल 9.5kW/48Nm इलेक्ट्रिक मोटर है, जो डुअल 1.5kWh रिमूवेबल बैटरियों के साथ आता है. इन बैटरी पैक्स में ‘हाई एनर्जी टाइप सेल्स’ का उपयोग किया गया है जो बेहतर प्रदर्शन ऑफर करते हैं. यह 106 किमी की रेंज देता है और इसमें 4 राइडिंग मोड्स – इको, स्टैंडर्ड, पावर और बूस्ट हैं. ब्रेकिंग सिस्टम में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक्स हैं, जो ABS से पावर्ड हैं.

14-15 रुपये में हो जाएगा चार्ज
चूंकि इस स्कूटर में 1.5kWh बैटरी का इस्तेमाल किया जाता है. एक 2kWh की बैटरी आमतौर पर फुल चार्ज होने में 2 से 2.5 यूनिट तक पावर इस्तेमाल करती है. इस हिसाब से करीब 1.75 यूनिट से 2 यूनिट तक पावर की खपत करेगी. मान लेते हैं आपके शहर में प्रति यूनिट कीमत 7 रुपये है तो 14 से 15 रुपये में आपका ये स्कूटर चार्ज हो जाएगा.

  • किस बैटरी को चाहिए कितनी पावर?
बैटरी की क्षमता (kWh)कितनी यूनिट इलेक्ट्रिसिटी होगी खर्च
2 kWh (स्मॉल बैटरी)लगभग 2 से 2.5 यूनिट
3 kWh (एवरेज बैटरी)लगभग 3 से 3.5 यूनिट
4 kWh (बिग बैटरी)लगभग 4 से 4.5 यूनिट
  • कितना होगा खर्च?
बैटरी की क्षमताकितनी यूनिट होगी खर्च (लगभग)अगर ₹7/यूनिट है तो कुल खर्च
2 kWh2.5 यूनिट₹17 से ₹18
3 kWh3.5 यूनिट₹24 से ₹25
4 kWh4.5 यूनिट₹31 से ₹32

यामाहा EC-06
यामाहा EC-06 रिवर इंडी पर आधारित, यामाहा EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4kWh बैटरी पैक और 6.7kW इलेक्ट्रिक मोटर है. यह सेटअप एक सिंगल चार्ज पर 160 किमी की IDC (इंडियन ड्राइविंग साइकिल) रेंज ऑफर करता है. बैटरी को एक सामान्य पावर सॉकेट का इस्तेमाल करके पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 9 घंटे लगते हैं. यह ई-स्कूटर 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड ऑफर करता है. इसमें तीन राइडिंग मोड्स, रिवर्स असिस्ट और एक कलर LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है.

बॉक्सी स्टांस
नया EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर रिवर इंडी की तुलना में ज्यादा बॉक्सी दिखता है. इसके कुछ प्रमुख हाइलाइट्स में एक कलर LCD डिस्प्ले, USB चार्जिंग, टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन रियर शॉक्स और 14-इंच के फ्रंट और रियर व्हील्स शामिल हैं. रिवर इंडी के 43-लीटर अंडरसीट स्टोरेज के विपरीत, नया यामाहा EC-06 24.5-लीटर का स्पेस ऑफर करता है.

homeauto

Yamaha का नया स्कूटर Aerox Electric फुल चार्ज होने में कितनी बिजली खाता है?



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading