इस बाइक के दम पर मार्केट में छा गया Hero, अक्टूबर में बेच डालीं रिकॉर्डतोड़ गाड़ियां
कुल बिक्री में गिरावट
हीरो मोटोकॉर्प के अक्टूबर 2025 के बिक्री के आंकड़ों के मुताबकि कंपनी ने 6,35,808 टू-व्हीलर्स बेचे. इसमें मोटरसाइकल, स्कूटर, देश में की गई बिक्री और विदेशों में किए गए एक्सपोर्ट्स शामिल हैं. कुल बिक्री में पिछले साल अक्टूबर 2024 के मुकाबले 6.37% की गिरावट देखी गई है, तब कंपनी ने 6,79,091 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की थी. सेल्स रिपोर्ट में एक दिलचस्प बात यह भी है कि कंपनी की घरेलू बिक्री (देश में की गई बिक्री) में कमी आई है और एक्सपोर्ट बढ़ा है.
मोटरसाइकलों की बिक्री में गिरावट
अक्टूबर 2025 में हीरो कंपनी ने कुल 5,70,753 मोटरसाइकलों की बिक्री दर्ज की. हालांकि, पिछली साल अक्टूबर 2024 में कंपनी ने 6,35,787 यूनिट्स बेची थीं. इस हिसाब से कंपनी ने 65,034 यूनिट्स की कम बेचीं, जो बिक्री में 10.23% की गिरावट है. यह मांग में कमी का संकेत है. सेल्स में गिरावट के बावजूद कुल बिक्री में मोटरसाइकलों की हिस्सेदारी 89.77% की रही.
स्कूटरों की बिक्री बढ़ी
स्कूटरों की बात करें तो कंपनी ने अक्टूबर 2025 में 65,055 स्कूटरों की बिक्री दर्ज करें. पिछले साल अक्टूबर 2024 के मुकाबले स्कूटरों की बिक्री में 50.23% का इजाफा हुआ है, तब कंपनी को सिर्फ 43,304 ग्राहक मिले थे. इस साल स्कूटर सेगमेंट ने शानदार प्रदर्शन किया और मार्केट में इनका शेयर 10.23% का रहा.
घरेलू मांग घटी, एक्सपोर्ट बढ़ा
अक्टूबर 2025 में कंपनी की घरेलू बिक्री में कमी आई है. कंपनी ने पूरे महीने में कुल 6,04,829 टू-व्हीलर्स (मोटरसाइल और स्कूटर) बेच पाए, जो कि पिछले पिछले साल बिके 6,57,403 टू-व्हीलर्स से 8% कम हैं. कंपनी की घरेलू बिक्री में तो कमी आई लेकिन, विदेशों में एक्सपोर्ट की गई यूनिट्स की संख्या बढ़ी है. अक्टूबर 2025 में कंपनी ने 30,979 यूनिट्स को एक्सपोर्ट किया, जो पिछली साल अक्टूबर 2024 से 6.37% ज्यादा है. पिछली साल कंपनी ने 21,688 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया था.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
