₹9,000 से कम में Android 15 के साथ आया ये फोन, डिस्प्ले कमाल, दमदार फीचर्स ने बना दिया नया बजट किंग
डिस्प्ले की बात करें तो टेक्नो Spark Go 3 में 6.74 इंच का HD+ IPS डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 720×1600 पिक्सल है. खास बात यह है कि इस बजट फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है, जिससे स्क्रॉलिंग और ऐप्स का इस्तेमाल काफी स्मूद लगता है.
₹9,000 से कम कीमत में 120Hz स्क्रीन मिलना अपने आप में बड़ी बात है. इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग भी मिली है, जिससे यह धूल और पानी की छींटों से सुरक्षित रहता है. टेक्नो का दावा है कि यह फोन 1.2 मीटर तक गिरने पर भी सुरक्षित रह सकता है.
परफॉर्मेंस के लिए इसमें Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.8GHz तक जाती है. फोन में 4GB LPDDR4x RAM और 64GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जो आम यूज़ के लिए ठीक-ठाक है. टेक्नो का कहना है कि यह फोन चार साल तक स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है.
सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 15 पर चलता है और इसमें टेक्नो का Ella Voice Assistant भी दिया गया है.
मिलता है 13 मेगापिक्सल कैमरा
कैमरा सेक्शन में टेक्नो Spark Go 3 में पीछे की तरफ 13MP का रियर कैमरा दिया गया है, जिसके साथ डुअल LED फ्लैश मिलता है. सामने की ओर 8MP का फ्रंट कैमरा है, जिससे सेल्फी और वीडियो कॉल की जा सकती है. कैमरा ऐप में AI Cam, Super Night, Portrait, Vlog और Pro जैसे कई मोड्स दिए गए हैं. एक खास फीचर यह भी है कि दो टेक्नो फोन बिना नेटवर्क के 1.5 किलोमीटर तक कॉल कर सकते हैं.
बैटरी के लिए फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 15W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कनेक्टिविटी में 4G LTE, Wi-Fi, GPS, USB Type-C और डुअल सिम सपोर्ट मिलता है. टेक्नो Spark Go 3 चार रंगों- टाइटेनियम ग्रे, इंक ब्लैक, गैलेक्सी ब्लू और ऑरोरा पर्पल में उपलब्ध है. कुल मिलाकर, कम बजट में यह फोन एक मजबूत और वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन साबित हो सकता है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
