Viral: उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बिचपरी गांव में आस्था से जुड़ी एक चमत्कारिक घटना सामने आई. यहां जब पीपल पेड़ के नीचे खुदाई हुई तो अष्टधातु जैसी खाटू श्याम बाबा की मूर्ति मिली, जिसके बाद पूरा गांव आस्था और भक्ति-भाव में डूब गया.
बताया जा रहा है कि, अमर पाल नामक युवक को पिछले 25 दिनों से नींद में लगातार सपने आ रहे थे कि, भगवान की प्रतिमा दबी हुई है, उसे बाहर निकाला जाए. सपने के बाद उसके मन में बहुत बैचेनी थी. आखिरकार उसने यह बात गांव वालों को बताई, जिसके बाद, चिन्हित स्थान पर खुदाई की गई. खुदाई के दौरान पीपल वृक्ष के नीचे से एक पीले रंग की प्रतिमा मिली. मूर्ति को स्थापित कर गांव वालों ने पूजा-अर्चना करनी शुरू कर दी.
गांव निवाली अमर पाल के अनुसार, उसे इस बारे में लगातार सपना आ रहा था और कहा जा रहा था कि, मैं यहां हूं, मुझे निकालो… आखिरकार उसने गांव वालों को सपने के बारे में बताया और सच में मूर्ति निकली. गांव वाले इसे चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं.

हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 वर्षीय अमर पाल सपने के बाद सो नहीं पा रहे थे और दिन-रात उसे बस सपने का ही ध्यान रहता था. आखिरकार उसने सभी को अपने सपने के बारे में बता दिया और केवल एक फीट की गहराई पर ही पीली रंग की धातु की एक चमकदार मूर्ति मिली. गांव वाले इसे बाबा खाटू श्याम की प्रतिमा मान रहे हैं. धीरे-धीरे यह खबर आसपास के गांव और शहर भर में फैल गई, जिसके बाद भक्तों का तांता लग गया. मौके पर भजन-कीर्तन भी शुरू हो गए हैं और पूजा-पाठ की जा रही है.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
