₹6,999 में फोन, ₹8,490 की TV, शुरू हुई विजय सेल्स की Republic Day सेल, AC, वाशिंग मशीन पर भी तगड़ी छूट


विजय सेल्स ने भारत में अपनी Republic Day Sale 2026 का ऐलान कर दिया है, जो 17 जनवरी यानी कि आज से शुरू हो रही है.यह सेल ऑनलाइन वेबसाइट के साथ-साथ देशभर के Vijay Sales स्टोर्स पर भी लागू होगी. अगर आप नया मोबाइल, लैपटॉप, टीवी या घर के लिए कोई जरूरी इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का प्लान बना रहे थे, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

इस सेल में ऐपल प्रोडक्ट्स पर खास ऑफर्स देखने को मिलेंगे. iPhone की शुरुआती कीमत Rs 47,490 रखी गई है, जबकि नया iPhone 17 Rs 78,900 से खरीदा जा सकता है. MacBook की कीमत Rs 81,900 से शुरू होगी और iPad Rs 30,990 में मिलेगा. ये कीमतें ICICI और Axis Bank कार्ड से मिलने वाले इंस्टेंट डिस्काउंट के बाद की हैं.

स्मार्टफोन और टैबलेट सेगमेंट में भी काफी ऑप्शन मिलेंगे. यहां स्मार्टफोन Rs 6,999 से शुरू हो रहे हैं और टैबलेट्स पर 40% तक की छूट दी जा रही है. यानी हर बजट के ग्राहकों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है.

टीवी और ऑडियो प्रोडक्ट्स पर भी आकर्षक ऑफर हैं. टीवी की शुरुआती कीमत Rs 8,490 रखी गई है, वहीं QLED टीवी Rs 10,590 से उपलब्ध होंगे. हेडफोन और स्पीकर्स Rs 489 से मिलेंगे, जबकि पार्टी स्पीकर्स Rs 3,499 से शुरू होंगे.

होम और किचन अप्लायंसेज़ की बात करें तो वॉशिंग मशीन और फ्रिज Rs 8,990 से, AC Rs 24,390 से और गीजर Rs 3,199 से मिलेंगे. इसके अलावा एयर फ्रायर, माइक्रोवेव, मिक्सर-ग्राइंडर और वाटर प्यूरीफायर पर भी अच्छी छूट दी जा रही है.

लैपटॉप Rs 25,990, स्मार्टवॉच Rs 1,399 और मोबाइल एक्सेसरीज़ सिर्फ Rs 119 से शुरू होंगी. MyVS लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत हर खरीद पर पॉइंट्स भी मिलेंगे, जिन्हें बाद में इस्तेमाल किया जा सकता है.

इसके अलावा, HDFC, ICICI, Axis समेत कई बैंकों के कार्ड से पेमेंट करने पर Rs 20,000 तक की अतिरिक्त छूट मिल सकती है.



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading