किचन में खाना पका रही थी महिला, तभी खिड़की से पतीले में आ गिरी मौत, वीडियो देख कांप उठेगा कलेजा
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं. यह वीडियो एक घरेलू किचन का बताया जा रहा है, जहां एक महिला रोजमर्रा की तरह खाना बना रही होती है. वीडियो की शुरुआत बिल्कुल सामान्य माहौल से होती है, लेकिन कुछ ही पलों में जो घटना घटती है, वह किसी डरावनी फिल्म के सीन से कम नहीं लगती.
किचन में खाना बना रही महिला के बर्तन में आ गिरा सांप
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला गैस चूल्हे पर एक बर्तन चढ़ाकर खाना पका रही होती है. उसके पास ही उसकी पालतू बिल्ली भी खड़ी होती है, जो इधर-उधर देखती नजर आती है. तभी अचानक किचन की खिड़की के पास हलचल होती है और अगले ही पल एक मोटा और बड़ा सांप खिड़की के रास्ते किचन के अंदर आ जाता है. इससे पहले कि महिला कुछ समझ पाती, वह सांप सीधे उबलते हुए बर्तन में गिर जाता है.
बिन बुलाया मेहमान जब खाने की खुशबू से सांप भी खुद को रोक न पाए… पर शुक्र है कि ढक्कन सही समय पर बंद हो गया।
किस्मत अच्छी थी कि कैमरा चल रहा था, वरना इस ‘नागिन’ वाली रेसिपी पर कोई यकीन ही नहीं करता।🐍🍲😂 pic.twitter.com/QrTzrYp6eV
— Shagufta khan (@Digital_khan01) January 17, 2026
घबरा गई महिला, जल्दबाजी में किया ये काम
इस अप्रत्याशित घटना से महिला बुरी तरह घबरा जाती है. वीडियो में उसकी चीख और घबराहट साफ महसूस की जा सकती है. वहीं, उसकी बिल्ली भी डर के मारे उछल पड़ती है और पीछे हट जाती है. हालांकि डर के बावजूद महिला ने सूझबूझ का परिचय दिया और उसने बिना देर किए तुरंत बर्तन पर ढक्कन रख दिया, ताकि सांप बाहर न निकल सके. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Viral Video: शराब पीकर बाइक पर झूम रहा था शख्स, अचानक सामने आया ट्रक और हो गया खेल- डरा देगा वीडियो
यूजर्स दे रहे ऐसे रिएक्शन
वीडियो को @Digital_khan01 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये तो वाकई में बेहद खतरनाक है भाई. एक और यूजर ने लिखा…ये तो लेने के देने पड़ गए दादा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…आज सारा घर सांप करी खाएगा.
यह भी पढ़ें: “कयामत है कयामत” इन हसीनाओं के ठुमके देख दिल हार बैठेंगे आप, यूजर्स बोले, कोई तो रोक लो- वीडियो वायरल
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
