सोशल मीडिया पर एक वीडियो लोगों को खूब हैरान कर रहा है, और ये वीडियो है भारत से ऑस्ट्रेलिया की कार से यात्रा करने वाले भारतीय व्लॉगर अनमोल जयसवाल का. जी हां, इस यात्रा के दौरान अनमोल जब चीन से होकर गुजर रहे थे तो वहां उनके गाइड के घर खाने के दौरान अनमोल ने कुछ ऐसा कर डाला कि सभी लोग हैरान रह गए. दरअसल, इस भारतीय व्लॉगर अनमोल ने अपने गाइड की चाइनीज फैमिली को छोले पूरी खिला दिए जिसके बाद उनका रिएक्शन देखने लायक था.
भारतीय शख्स ने चाइनीज परिवार को खिलाए छोले पूरी
दरअसल, सोशल मीडिया पर भारतीय व्लॉगर अनमोल का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो भारतीय पकवान छोले पूरी को चाइनीज फैमिली को सर्व करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान उनके गाइड की फैमिली में जो महिलाएं होती हैं वो भारतीय खाने को लेकर काफी उत्सुक दिखाई देती है. अनमोल पहले तो खाना सर्व करने में हिचकिचाते हैं क्योंकि पूरी काफी ऑयल में सनी होती है, लेकिन फिर अखबार और टीशू की मदद से ऑयल को पौंछकर चाइनीज फैमिली को सर्व कर ही देते हैं.
स्वाद लेते ही ऐसा था चाइनीज परिवार का रिएक्शन
छोले पूरी को सर्व करने के बाद अनमोल उन्हें इसे खाने का तरीका बताते हैं, जिसके बाद चाइनीज महिला पूरी का एक निवाला तोड़ती है और उसे छोले में डिप करके खाने लगती है. खाते ही महिला के चेहरे से मालूम होता है कि उसे स्वाद तो पसंद आया है लेकिन थोड़ा तीखा भी जायके के तौर पर मुंह में लग गया है. इसके बाद भारतीय व्लॉगर भी चाइनीज खाने का मजा लेते हैं और दोनों देशों के खानपान की संस्कृति का आदान प्रदान होता है.
यह भी पढ़ें: Viral Video: शराब पीकर बाइक पर झूम रहा था शख्स, अचानक सामने आया ट्रक और हो गया खेल- डरा देगा वीडियो
यूजर्स बोले, भारत जैसा खाना कहीं नहीं है
वीडियो को Anmol Jaiswal नाम के फेसबुक अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई ने चीन में भी भारत का नाम कर दिया. एक और यूजर ने लिखा…अनमोल भाई ने तो गजब कर डाला. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भारतीय खाने जैसा खाना पूरी दुनिया में नहीं है.
यह भी पढ़ें: “कयामत है कयामत” इन हसीनाओं के ठुमके देख दिल हार बैठेंगे आप, यूजर्स बोले, कोई तो रोक लो- वीडियो वायरल
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
