क्या इथेनॉल मिले पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन हो रहे जल्द खराब? माइलेज भी घटा! ग्राहकों- ऑटो मेकर में चिंता


Last Updated:

Ethanol: सरकार पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पेट्रोल में इथेनॉल की मात्रा बढ़ा रही है. मगर 20 फीसदी इथेनॉल मिले फ्यूल को लेकर ग्राहकों और गाड़ी कंपनियों में चिंता गहराती जा रही है. माइलेज कम होने से लेकर इंजन डैमेज तक की शिकायतें सामने आ रही हैं.

क्या इथेनॉल मिले पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन हो रहे जल्द खराब? माइलेज भी घटा!ई20 पेट्रोल से गाड़ी को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है.(Image:AI)
नई दिल्ली. भारत सरकार जबरदस्त रफ्तार से पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की दिशा में बढ़ रही है. पहले 10 फीसदी इथेनॉल मिले पेट्रोल के बाद 20 फीसदी इथेनॉल मिला पेट्रोल अब पंपों पर मिलने लगा है. इसका मकसद पर्यावरण को साफ रखना और ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देना है. लेकिन इस नए बदलाव को लेकर गाड़ियों को बनाने वाली कंपनियों और आम ग्राहकों में चिंता साफ देखी जा रही है.

ऑटो मेकर में चिंता
गाड़ी बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि उनके पुराने मॉडल सिर्फ 101 फीसदी इथेनॉल मिले पेट्रोल के लिए बनाए गए थे और 20 फीसदी इथेनॉल मिले पेट्रोल का इस्तेमाल गाड़ी के इंजन, गास्केट और फ्यूल सिस्टम को नुकसान पहुंचा सकता है. कई कंपनियों ने यहां तक कहा है कि 20 फीसदी इथेनॉल मिले पेट्रोल से होने वाला नुकसान वारंटी के तहत कवर नहीं होगा. कुछ नए मॉडल्स जरूर ऐसे हैं जिनमें इथेनॉल-रेसिस्टेंट पार्ट्स और एडवांस इंजन सॉफ्टवेयर लगे हैं, लेकिन भारत की अधिकतर गाड़ियां अभी भी इस बदलाव के लिए तैयार नहीं हैं.

ग्राहकों से लगातार शिकायत
असली जमीनी अनुभवों की बात करें, तो 20 फीसदी इथेनॉल मिले पेट्रोल का इस्तेमाल करने वाले ग्राहक लगातार शिकायतें कर रहे हैं. इन शिकायतों में माइलेज में गिरावट, इंजन की खड़खड़ाहट, धीमा पिकअप, और गाड़ी की सामान्य परफॉर्मेंस पर बुरा असर पड़ना शामिल है. चौंकाने वाली बात यह भी है कि कई पंपों पर साफ लिखा नहीं होता कि कौन-सा पेट्रोल E10 है और कौन-सा E20. ऐसे में बिना जानकारी के ही लोग अपनी गाड़ियों में ई20 भरवा रहे हैं और फिर अनजाने में नुकसान झेल रहे हैं.

20 फीसदी इथेनॉल वाले पेट्रोल के लिए गाड़ियों में सुधार जरूरी
विशेषज्ञों का कहना है कि E20 को इस्तेमाल करने के लिए वाहन में तकनीकी बदलाव जरूरी है, जैसे कि एंटी-करॉसिव कोटिंग्स, इंजन रीमैपिंग और इथेनॉल-सहायक फ्यूल सिस्टम. वरना ये माइलेज घटाने के साथ-साथ गाड़ी की सेफ्टी पर भी खतरा बन सकता है. इथेनॉल की एक और समस्या यह है कि यह हवा से नमी खींच लेता है, जिससे फ्यूल टैंक में जंग लगने का खतरा बढ़ जाता है और गाड़ी के प्लास्टिक व रबर पार्ट्स तेजी से खराब होने लगते हैं.

About the Author

authorimg

Rakesh Singh

Rakesh Singh is a chief sub editor with 14 years of experience in media and publication. International affairs, Politics and agriculture are area of Interest. Many articles written by Rakesh Singh published in …और पढ़ें

homeauto

क्या इथेनॉल मिले पेट्रोल से गाड़ियों के इंजन हो रहे जल्द खराब? माइलेज भी घटा!



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading