धड़ाम से गिरी ओला इलेक्ट्रिक ने S1 प्रो प्लस और रोडस्टर X प्लस की कीमत, होगी बंपर बचत


Last Updated:

ओला इलेक्ट्रिक ने S1 प्रो प्लस और रोडस्टर X प्लस की कीमतों में बड़ी कटौती की है. S1 प्रो प्लस अब ₹1.69 लाख और रोडस्टर X प्लस ₹1.89 लाख में उपलब्ध है.

धड़ाम से गिरी ओला इलेक्ट्रिक ने S1 प्रो प्लस और रोडस्टर X प्लस की कीमत
नई दिल्ली. ओला इलेक्ट्रिक ने अपने प्रमुख दो-पहिया वाहनों, S1 प्रो प्लस स्कूटर और रोडस्टर X प्लस मोटरसाइकिल की कीमतों में बड़ी कटौती की है. यह घोषणा 15 अगस्त को संकल्प 2025 इवेंट के दौरान की गई. यह कटौती भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक दो-पहिया वाहन बाजार में अब तक की सबसे बड़ी कटौतियों में से एक है, जो फेस्टिव सीजन ध्यान में रखते हुए की गई है.

S1 प्रो प्लस की कीमत में कटौती
S1 प्रो प्लस की कीमत में स्थायी रूप से ₹30,000 की कटौती की गई है, जिससे इसकी कीमत ₹1.99 लाख से घटकर ₹1.69 लाख हो गई है. रोडस्टर X प्लस की कीमत में और भी ज्यादा कटौती की गई है, ₹36,000 की, जिससे इसकी कीमत ₹2.25 लाख से घटकर ₹1.89 लाख हो गई है.

दो बैटरी वेरिएंट्स
भारत में ओला के स्कूटर्स को बढ़िया रिस्पॉन्स मिल रहा है. S1 प्रो प्लस दो बैटरी वेरिएंट्स में आता है. 5.3kWh वेरिएंट IDC टेस्ट में 320km रेंज और 141kmph की टॉप स्पीड का दावा करता है, जबकि 4kWh वेरिएंट 242km रेंज और 128kmph की मैक्सिमम स्पीड ऑफर करता है. दोनों 13kW मोटर्स से पावर्ड होते हैं, जिसमें बड़ा पैक वेरिएंट 0 से 40kmph तक केवल 2.1 सेकंड में पहुंचता है.

homeauto

धड़ाम से गिरी ओला इलेक्ट्रिक ने S1 प्रो प्लस और रोडस्टर X प्लस की कीमत



Source link


Discover more from News Link360

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Discover more from News Link360

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading