Cheapest 100cc Bike in India: Splendor Plus, Shine 100, TVS Sport कीमत व फीचर्स
ये मोटरसाइकिलें किफायती दाम, शानदार माइलेज, कम मेंटेनेंस और डेली कम्यूटिंग के लिए बेस्ट हैं. अगर आप भी एक सस्ती 100 सीसी बाइक तलाश रहे हैं, तो हम आपके लिए ऐसे ही 5 बेहतर ऑप्शन लेकर आए हैं. लिस्ट में Hero Splendor Plus, Honda Shine 100, Hero HF Deluxe, TVS Radeon और TVS Sport का नाम शामिल है. आइए, इनकी कीमत और खासियत के बारे में जानते हैं.

1. Hero Splendor Plus
देश की सबसे सस्ती और टिकाऊ टॉप-5 मोटरसाइकिलों वाली लिस्ट में पहले नंबर पर Hero Splendor Plus है. नोएडा में इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत मात्र ₹73,902 है. इसमें दिया गया 97.2cc इंजन i3S टेक्नोलॉजी के साथ आता है. कुछ वेरिएंट्स में ट्यूबलेस टायर्स, स्ट्रॉन्ग बिल्ड और डिजिटल फीचर्स है. माइलेज की बात करें, तो ये 60-80 kmpl तक की फ्यूल एपिशियंसी देने में सक्षम है.
2. Honda Shine
लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा शाइन है. नोएडा में इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत ₹65,243 है. कंपनी इसे 98.98cc इंजन, बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी, कम वाइब्रेशन, अच्छी सीटिंग पोजीशन, LED लाइट्स और बेहतर वारंटी के साथ बेचती है. इसका क्लेम्ड माइलेज 55-65 kmpl के करीब है. अगर आप थोड़ा ज्यादा कम्फर्ट और प्रीमियम फील चाहते हैं, तो Shine 100 बेस्ट है.
3. Hero HF Deluxe
देश की सबसे सस्ती 100 सीसी बाइक की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हीरो एचएफ डीलक्स है. इसका बेस वेरिएंट मात्र ₹55,992 की एक्स शोरूम कीमत पर उपलब्ध है. फीचर्स में सिंपल एनालॉग मीटर, सेल्फ स्टार्ट ऑप्शन, ड्रम ब्रेक्स और i3S (इडल स्टॉप-स्टार्ट) शामिल है. ये बाइक Hero की सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडल्स में से एक है. कंपनी क्लेम के अनुसार ये 70 kmpl तक का माइलेज देने में सक्षम है.
4. TVS Sport
TVS Sport भी बहुत अफोर्डेबल है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत मात्र ₹55,100 रखी गई है. ये 109.7cc इंजन के साथ आती है, जो थोड़ा ज्यादा पावरफुल फील देता है. फीचर्स में अलॉय व्हील्स, सेल्फ स्टार्ट, अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस और कलरफुल डिजाइन शामिल है.इसका क्लेम्ड माइलेज 70-80 KMPL के आस-पास है. अगर आप TVS की सर्विस पसंद करते हैं और थोड़ा स्टाइलिश लुक वाली बाइक चाहिए जो कम पैसे में मिल जाए, तो Sport अच्छा ऑप्शन है.
5. TVS Radeon
TVS Radeon को भी मात्र ₹55,100 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं. इसके फीचर्स में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (कुछ वेरिएंट्स में), USB चार्जिंग, रियर कैरियर, अच्छी ग्राउंड क्लीयरेंस और स्टाइलिश ग्राफिक्स शामिल हैं.इसका क्लेम्ड माइलेज 68-74 kmpl के करीब है. ये फैमिली यूज के लिए भी कम्फर्टेबल है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
