India-UK Free Trade Deal। Mini Cooper price cut। Aston Martin car Rate india- लग्जरी गाड़ी खरीदने वालों की मौज! भारत में आधी हो जाएगी इन कारों की कीमत, 1 का तो ₹2 करोड़ घट जाएगा रेट
यदि कोटे से अधिक वाहनों का आयात किया जाता है, तो उन पर पहले वर्ष में शुल्क 60% से 95% तक रहेगा, जो दसवें वर्ष तक घटकर 45% से 50% तक किया जाएगा. इस प्रकार, केवल तय सीमा में आयात की गई कारों को ही अधिक लाभ मिलेगा.
मिनी कूपर 40 फीसदी होगी सस्ती
2016 में भारत में आयातित Mini Cooper S (हैचबैक वेरिएंट) का सीआईएफ मूल्य (कॉस्ट, इंश्योरेंस और फ्रेट) मूल्य 17,682 डॉलर था. उस समय यह कार अमेरिका में 23,000 डॉलर में बिकती थी. 2025 में अमेरिका में यही कार करीब 30,000 डॉलर (₹26 लाख) में मिल रही है. वर्तमान में भारत में इसका बेस वेरिएंट लगभग ₹45 लाख का है, क्योंकि इस पर करीब 70% कस्टम ड्यूटी लगती है. कस्टम ड्यूटी ही लगभग ₹13.5 लाख होती है. इसका मतलब है कि कार का मौजूदा CIF मूल्य लगभग ₹21 लाख (24,000) डॉलर हो सकता है.
फ्री ट्रेड एग्रीमेंट लागू होने के बाद यदि ड्यूटी 30% हो जाती है तो मिनी कूपर की कीमत घटकर ₹27.3 लाख तक आ सकती है, यानी लगभग 40% सस्ती. यदि ड्यूटी 50% रहती है तो कीमत ₹31.5 लाख होगी. आगे चलकर ड्यूटी में और कमी होने पर कीमतें और गिर सकती हैं.
2 करोड़ कम हो जाएगी एस्टन मार्टिन की कीमत
लग्जरी स्पोर्ट्स कार ब्रांड एस्टन मार्टिन भी इस समझौते से प्रभावित होगी. वर्ष 2016 में भारत में आयात की गई एक एस्टन मार्टिन Vanquish का CIF मूल्य $2,14,607 था, जबकि अमेरिका में इसकी कीमत $2,90,000 थी. अब इसके मूल्य में बढ़ोतरी को देखते हुए वर्तमान CIF मूल्य $3,20,000 (लगभग ₹2.8 करोड़) आंका जा सकता है.
भारत में एस्टन मार्टिन Vanquish की मौजूदा कीमत करीब ₹8.85 करोड़ है, जिसमें भारी-भरकम कस्टम ड्यूटी शामिल होती है. यदि ड्यूटी 50% कर दी जाती है, तो इसकी कीमत घटकर ₹6.7 करोड़ तक आ सकती है, यानी कीमत में 24% तक की कमी संभव है.
Discover more from News Link360
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
